{"_id":"65c5cc368b6b87fdee07accd","slug":"delay-in-poll-results-due-to-lack-of-communication-says-pakistan-interior-ministry-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: चुनाव परिणामों में धांधली की आशंका, कार्यवाहक सरकार की सफाई- नतीजों में देरी की वजह संचार में कमी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: चुनाव परिणामों में धांधली की आशंका, कार्यवाहक सरकार की सफाई- नतीजों में देरी की वजह संचार में कमी
Fri, 09 Feb 2024 12:29 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:29 PM IST
सार
चुनावी नतीजों में देरी के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के निर्दलीय उम्मीदवारों ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। ईसीपी ने अबतक आधिकारिक तौर पर खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के केवल चार परिणाम अपलोड किए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में चुनाव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में हाल ही में संपन्न चुनाव के नतीजों की घोषणा में असामान्य देरी की वजह संचार की कमी को बताया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए निवारक उपायों का परिणाम था।
शुक्रवार को चुनवों के नतीजों की घोषणा
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने शुक्रवार की सुबह को चुनावों के पहले नतीजों की घोषणा की। चुनावों में धांधली, घोटालों और देशभर में मोबाइल फोन बंद करने के आरोपों के बीच वोटिंग के खत्म होने के दस घंटे बाद नतीजों की घोषणा की गई।
मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'चुनावी नतीजों में देरी का कारण संचार की कमी है जो कि सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए निवारक उपायों का परिणाम था।' उन्होंने आगे कहा कि चुनावी नतीजों में देरी को लेकर मीडिया और जनता की चिंताओं की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवार आगे
चुनावी नतीजों में देरी के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के निर्दलीय उम्मीदवारों ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। ईसीपी ने अबतक आधिकारिक तौर पर खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के केवल चार परिणाम अपलोड किए हैं। ये सभी सीटें पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीता है। चुनाव आयोग ने नेशनल असेंबली या अन्य प्रांतों का रिजल्ट अभी तक अपलोड नहीं किया है। हालांकि, प्राइवेट मीडिया चैनलों ने बताया कि पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवार फिलहाल आगे हैं।