फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Degree of Indian medical students holds in Nepal

नेपाल में रोकी गई भारतीय मेडिकल छात्रों की डिग्री, भारतीय दूतावास से गुहार

Wed, 10 Jul 2019 06:43 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडू
अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडू Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 10 Jul 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
Degree of Indian medical students holds in Nepal
सांकेतिक तस्वीर

नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय (केयू) के अंतर्गत आने वाले मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले 134 भारतीय विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय पर मेडिकल डिग्री देने से रोकने का आरोप लगाया है। भारतीय विद्यार्थियों ने इस विषय में सभी का ध्यानाकर्षण करने के लिए एक पत्र भारतीय दूतावास सहित विभिन्न निकायों में भेजा है।

विज्ञापन


सीमावर्ती शहर विराटनगर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे महावीर गुर्जर ने अमर उजाला को बताया कि ‘विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे करीब 134 विद्यार्थियों को काठमांडू यूनिवर्सिटी द्वारा वैमनस्य की भावना के कारण मेडिकल की डिग्री नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


गुर्जर के अनुसार नेपाल में फिलहाल करीब तीन हजार भारतीय नागरिक मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। यहां पर पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों से 60 से 70 लाख रुपये फीस के रूप में लिए जाते हैं, जो नेपाली विद्यार्थियों से लिए जाने वाली फीस की तुलना में ढाई गुना से भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही गुर्जर ने काठमांडू विश्वविद्यालय पर भारतीय विद्यार्थियों के साथ कई प्रकार के भेदभाव करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। 

क्या है मामला?

भारतीय विद्यार्थियों ने नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय पर गलत इरादे से लगातार फेल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा लगातार विद्यार्थियों को एनएफटी (नॉट फिट फॉर टेक्निकल) करार दिया जा रहा है। एनएफटी करार देने की वजह से विद्यार्थियों को दुबारा फीस का भुगतान करना पड़ रहा है। जिससे उनमें आक्रोश बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि हरेक वर्ष काफी संख्या में भारतीय विद्यार्थी नेपाल के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने के लिए आते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed