{"_id":"5dc0116b8ebc3e93b0398d73","slug":"defence-minister-rajnath-singh-visit-on-russia-november-5-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 से 7 नवंबर को जाएंगे रूस के दौरे पर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 से 7 नवंबर को जाएंगे रूस के दौरे पर
Mon, 04 Nov 2019 06:02 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Nov 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 से 7 नवंबर को रूस के दौरे पर जाएंगे। वहां पर वह भारत-रूस के 19वें अंतर सरकारी आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर चर्चा होगी। बता दें कि रूस भारत का पुराना और घनिष्ठ मित्र है। इस यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेइ शोइगु के साथ रक्षा सहयोग के सभी क्षेत्रों के बारे में चर्चा करेंगे। राजनाथ सिंह का कार्यक्रम रूस के उद्योग और व्यापार मंत्री डेनिस मांटोरोव के साथ भारत - रूस रक्षा उद्योग सहयोग सम्मेलन के उद्घाटन के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन
मेक इन इंडिया के तहत इस कांफ्रेंस में भारत और रूस के बीच रक्षा से संबंधित कारोबार को बढ़ाने के लिए नए रास्ते खोजे जाएंगे। राजनाथ सिंह का सेंट पीटर्सबर्ग का दौरा भी निर्धारित है। यहां पर वह सैनिकों और नागरिकों का सम्मान करेंगे जिन्होंने द्धितीय विश्व युद्ध में अपने प्राण न्योछावर किए थे।
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh to visit Russia from November 5-7, to co-chair 19th India-Russia Inter-Governmental Commission on Military and Military Technical Cooperation. (file pic) pic.twitter.com/j1h6pn73Ci
— ANI (@ANI) November 4, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
मेक इन इंडिया के तहत इस कांफ्रेंस में भारत और रूस के बीच रक्षा से संबंधित कारोबार को बढ़ाने के लिए नए रास्ते खोजे जाएंगे। राजनाथ सिंह का सेंट पीटर्सबर्ग का दौरा भी निर्धारित है। यहां पर वह सैनिकों और नागरिकों का सम्मान करेंगे जिन्होंने द्धितीय विश्व युद्ध में अपने प्राण न्योछावर किए थे।