{"_id":"5c8384e2bdec22142e7496ec","slug":"deepest-swimming-pool-of-the-world-in-poland","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बना दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल, 148 फीट है गहराई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यहां बना दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल, 148 फीट है गहराई
Sat, 09 Mar 2019 02:48 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल पोलैंड में बनाया गया है। जिसकी गहराई 148 फीट है। इसके आकार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 27 ओलिंपिक स्वीमिंग पूल के बराबर है। यह राजधानी वारसा से महज 40 किमी दूर है। इसका नाम डीपस्पॉट रखा गया है। लेकिन सबसे गहरे पुल का तमगा डीपस्पॉट के पास केवल छह माह तक ही रहेगा।
विज्ञापन
इसका कारण ये है कि लंदन के कोलचेस्टर में इससे भी गहरा स्वीमिंग पूल बनाया जा रहा है। जिसकी गहराई 164 फीट है। वहीं अगर डीपस्पॉट की बात करें तो ये न केवल स्कूबा ड्राइवर बल्कि आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा।
विज्ञापन
डीपस्पॉट को भरने के लिए 8 हजार क्यूबिक मीटर पानी की जरूरत होगी। इस पूल में अंडरवाटर टनल भी है। इस टनल से होटल के कमरे रेस्टोरेंट और कॉन्फ्रेंस रूम का नजारा देखा जा सकेगा।
विज्ञापन