फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   deaths around the world from the novel coronavirus cases stood at 19,246

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 19,246 लोगों की मौत, स्पेन में संख्या सबसे ज्यादा 

Wed, 25 Mar 2020 07:53 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Mar 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
deaths around the world from the novel coronavirus cases stood at 19,246
कोरोना वायरस - फोटो : pti

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 19,246 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी की गणना के अनुसार दिसम्बर में चीन में इस वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद 181 देशों में 427,940 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
  • इटली में इस वायरस से 6,820 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे 69,176 लोग संक्रमित है और 8,326 लोग ठीक हो गए है।
  • स्पेन में मरने वालों की संख्या चीन से अधिक हो गई है। स्पेन में इससे 3,434 लोगों की मौत हुई है और 47,610 लोग संक्रमित हुए है।
  • विज्ञापन
  • चीन में कोरोना वायरस से 3,281 लोगों की मौत हुई है और इसके 81,218 मामले सामने आए है।
  • कोरोना वायरस से प्रभावित अन्य देशों में ईरान है जहां 2,077 लोगों की मौत हुई और इससे 27,017 लोग संक्रमित हुए।
  • फ्रांस में इस वायरस से 1,100 लोगों की मौत हुई और 22,302 मामले सामने आए है।
  • अमेरिका में इससे 600 लोगों की मौत हुई जबकि इस वायरस के 55,225 मामले सामने आये है।
  • मंगलवार तक कैमरून और नाइजर में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई जबकि लीबिया, लाओस और डोमिनिका में इस वायरस का पहला मामला सामने आया है।
  • बामाको से प्राप्त एएफपी की एक खबर के मुताबिक पश्चिमी अफ्रीकी देश माली ने बुधवार को कोरोना वायरस के प्रथम दो मामले सामने आने की घोषणा की।
  • वहीं, त्रिपोली से प्राप्त खबर के अनुसार उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में भी इस वायरस से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है।
  • यूरोप में इस वायरस के 2,26,340 मामले सामने आ चुके है जबकि इससे 12,719 लोगों की मौत हुई।
  • एशिया में इसके 99,805 मामले दर्ज किये गये और 3,593 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed