{"_id":"5fff9ddd8ebc3e2f8110842e","slug":"death-toll-reaches-84767-from-covid-19-1564-patients-died-in-one-day-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: ब्रिटेन में कोविड-19 के 1564 मरीजों की एक दिन में मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का कहर: ब्रिटेन में कोविड-19 के 1564 मरीजों की एक दिन में मौत
Thu, 14 Jan 2021 06:56 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 14 Jan 2021 06:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की वजह से मौतें
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में बुधवार को कोरोना वायरस के 1564 रोगियों की मौत हो गई। जिसके साथ ही इस महामारी से देश में अबतक 84,767 लोगों की जान जा चुकी है। इन 1564 लोगों की मौत संक्रमित होने के 28 दिनों के अंदर हुई है जो पिछले साल महामारी के पैर पसारने के बाद सबसे बुरा आंकड़ा है।
विज्ञापन
देश में 47,525 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि लंदन में दिसंबर के प्रारंभ के बाद से अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में पहली बार गिरावट आयी है। इसी बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने चेतावनी दी कि अस्पतालों में सघन चिकित्सा क्षमता पर अत्याधिक दबाव का काफी जोखिम है।
विज्ञापन
हाउस ऑफ कॉमंस की संपर्क समिति में जॉनसन ने कहा कि नेशनल हेल्थ सर्विस में स्थिति बहुत, बहुत कठिन है और कर्मियों पर दबाव काफी ज्यादा है। उन्होंने एक बार फिर लोगों से लॉकडाउन नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन