{"_id":"66d324cb205103bd0902e277","slug":"death-toll-from-flood-climbs-to-59-in-bangladesh-over5-4-m-people-affected-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: विनाशकारी बाढ़ से बांग्लादेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 59, करीब 5.4 लाख लोग प्रभावित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: विनाशकारी बाढ़ से बांग्लादेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 59, करीब 5.4 लाख लोग प्रभावित
Sat, 31 Aug 2024 07:42 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:42 PM IST
सार
बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा के बाद विनाशकारी बाढ़ का कहर देखने को मिला है। बता दें कि देश में अब तक बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या 59 हो चुकी है। वहीं 11 जिलों में करीब 5.4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
बाढ़ से बांग्लादेश में 5.4 लाख लोग प्रभावित
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले आरक्षण को लेकर हिंसा, फिर सरकार विरोधी प्रदर्शन और राजनीतिक अस्थिरता के बाद अब बांग्लादेश में प्रकृति का कहर देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हुआ, जिनकी देश में राजनीतिक स्थिरता को कायम करना प्रमुख प्राथमिकता थी, लेकिन प्रकृति के तांडव ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।
भारत से सटे दो जिलों में सबसे ज्यादा मौतें
अंतरिम सरकार की तरफ से जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार देश में बाढ़ से अब तक 59 लोगों, जिसमें छह महिलाएं और 12 बच्चे शामिल है, की मौत हो चुकी है। जबकि इस विनाशकारी बाढ़ की वजह से पांच लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्रालय ने बाढ़ की स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि सबसे अधिक मौतें कुमिला और फेनी जिलों में हुई हैं, जो कि भारत के पूर्वोत्तर भाग में त्रिपुरा की सीमा से सटे हैं, जहां क्रमशः 14 और 23 लोगों की मौत हुई है।
दो हफ्ते तक बाढ़ ने देश में बरपाया कहर
सरकार के अनुसार बांग्लादेश के डेल्टा क्षेत्र और ऊपरी भारतीय क्षेत्रों में मानसूनी बारिश से आई बाढ़ ने देश में लगभग दो सप्ताह तक कहर बरपाया, जिसकी वजह से लोगों और सैकड़ों मवेशियों की मौतें हुई। इसकी वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा और उनकी संपत्ति का नुकसान भी हुआ। बता दें कि बांग्लादेश में करीब 200 नदियां बहती है, जिसमें से 54 नदियां भारत के ऊपरी तटवर्ती इलाकों से होकर गुजरती हैं और चार मुख्य घाटियों में बहती हैं। पिछले हफ्ते बंगाल की खाड़ी में बने एक दबाव के कारण दो घाटियों - उत्तर-पूर्वी मेघना बेसिन और दक्षिण-पश्चिमी चटगांव हिल्स बेसिन - में नदियों में बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन
आश्रय केंद्र में रह रहे हैं करीब चार लाख लोग
आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार 54 लाख 57 हजार 702 लोग 11 जिलों के 504 संघों और नगर पालिकाओं में लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। करीब सात लाख लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं, जबकि करीब चार लाख लोग 3,928 आश्रय केंद्रों में रह रहे हैं। वहीं कुल 36,139 मवेशियों को भी आश्रय दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार जैसे-जैसे स्थिति में सुधार हो रहा है, लोग घर लौट रहे हैं, जबकि बाढ़ प्रभावित जिलों में संचार व्यवस्था सामान्य हो गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन