अमेरिका: सीरियल 'डेटिंग किलर' रॉडनी अलकाला की मौत, पांच हत्याओं के लिए सुनाई गई थी फांसी की सजा
अमेरिका में 70 के दशक के सीरियल किलर रॉडनी जेम्स अलकाला की मौत हो गई। वह जेल की सलाखों के पीछे अपनी सजा काट रहा था। हालांकि, तबीयत खराब होने के चलते उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में 77 साल के सीरियल किलर रॉडनी जेम्स अलकाला की मौत की खबर सामने आई है। 'डेटिंग गेम किलर' के नाम से मशहूर शातिर सीरियल किलर रॉडनी की कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 2010 में कैलिफोर्निया में अलकाला को मौत की सजा सुनाई गई थी। यह सजा उसे 1977 और 1979 के बीच पांच हत्याओं के लिए दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि उसकी मौत शनिवार (24 जुलाई) को कैलिफोर्निया में तब हुई जब उसे फांसी दी जाने वाली थी। अधिकारियों ने एक बयान में पुष्टि की कि तबीयत खराब होने के चलते उसे सैन जोकिन वैली अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राकृतिक कारणों से उसकी मृत्यु हो गई।
1970 में दो युवतियों की हत्या के मामले में पकड़ा गया
जानकारी के मुताबिक इन पांच हत्याओं में से एक 12 वर्षीय लड़की की भी हत्या शामिल थी। हालांकि, अधिकारियों को संदेह है कि अलकाला ने देशभर में 130 से अधिक लोगों की हत्या की होगी। सबसे पहले सीरियल किलर जेम्स अलकाला को 1970 के दशक में दो युवतियों की हत्या के मामले में न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया था। जेल अधिकारियों के अनुसार रॉडनी जेम्स अलकाला को संयुक्त राज्य अमेरिका में 70 के दशक के दौरान यातना देने के लिए जाना जाता था। कल शनिवार (24 जुलाई) को कैलिफोर्निया में उसकी मौत हो गई। अपनी मृत्यु के समय अलकाला 77 वर्ष का था। अधिकारियों के अनुसार सैन जोकिन वैली अस्पताल में प्राकृतिक कारणों से उसकी मृत्यु हुई है।
महिलाओं के देता था यातना
अलकाला पहले अपने तौर-तरीके से महिलाओं को उनकी तस्वीरें लेने का लालच देकर लुभाता था और इसके बाद उनका यौन उत्पीड़न करता था। इसके बाद वह महिलाओं का गला घोंटकर या पीट-पीटकर उन्हें मार डालता था। जांचकर्ताओं का कहना है कि उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है, इसका कभी सटीक पता नहीं चल सकता।
अभियोजन पक्ष की ओर से मैट मर्फी ने कहा कि आप एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जो लोगों को मारने की तलाश में है क्योंकि वह इसका आनंद लेता है। अभियोजकों ने कहा कि उनकी दो पीड़ितों को उनकी मौत के बाद नग्न कर दिया गया था। सभी पीड़िताओं का बार-बार गला घोंट दिया गया था और उनकी पीड़ा को बढ़ाने के लिए उन्हें बार-बार बेहोशी से जगाया गया था। सजा के बाद, अधिकारियों ने देशॉभर में अन्य अनसुलझी हत्याओं से उसे जोड़ने की उम्मीद में अलकाला के कब्जे से मिली युवतियों और लड़कियों की 100 से अधिक तस्वीरें जारी की।