{"_id":"5dc4b60d8ebc3e5b3f1c9469","slug":"deadliest-attack-in-burkina-faso-in-last-five-years-37-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्किना फासो में पिछले पांच वर्षों में सबसे घातक हमला, 37 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बुर्किना फासो में पिछले पांच वर्षों में सबसे घातक हमला, 37 की मौत
Fri, 08 Nov 2019 05:55 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 08 Nov 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
कनाडाई खनन कंपनी के कर्मियों पर हमले में 37 लोगों की मौत।
- फोटो : Twitter
अफ्रीकी देश बुर्कीना फासो में एक कनाडाई खनन कंपनी के कर्मियों के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में 37 लोगों की मौत हो गई। यह पश्चिम अफ्रीकी देश में पिछले करीब पांच साल में हुआ सबसे घातक आतंकवादी हमला है।
विज्ञापन
देश के ईस्ट क्षेत्र के गवर्नर सैदोउ सानोउ ने बताया कि अज्ञात सशस्त्र लोगों ने बुधवार सुबह हमले को उस समय अंजाम दिया जब कंपनी के कर्मी, ठेकेदार सुबह के समय बसों में बैठे थे। उन्होंने बताया कि इस हमले में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
खनन कंपनी सेमाफो इंक के मालिक ने बताया कि सेना की सुरक्षा में ले जाई जा रहीं 5 बसों पर उस समय हमला हुआ, जब वे तापोआ प्रांत में बौंगोउ सोने की खान से करीब 40 किलोमीटर दूर थीं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि काफिले के पीछे चल रहा सेना का एक वाहन विस्फोटक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
दो अन्य बसों पर भी हुई गोलीबारी
सूत्रों ने बताया कि कर्मियों को ले जा रही 2 बसों पर इसके बाद गोलीबारी की गई। सरकार के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने बचाव एवं तलाश अभियान शुरू कर दिया है। यह पिछले 15 महीनों में सेमाफो पर तीसरा घातक हमला है। इस कंपनी की देश में दो खदान हैं। इससे पहले भी कई बार इस क्षेत्र में गुजरते वाहनों पर घातक हमले किए गए हैं।