फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dead bat found in a bottle of food Sauce in china

चीन: सॉस की बोतल में निकला चमगादड़, तीन महीने से खाने में कर रहे थे इस्तेमाल

Tue, 15 Sep 2020 12:45 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 15 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dead bat found in a bottle of food Sauce in china
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

चीन के एक परिवार के लिए भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई, जब उनके खाने की सॉस की बोतल में चमगादड़ निकला। जिस बोतल में चमगादड़ मिला, वे उसे लगभग तीन महीने से खाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए, परिवार के सदस्य गुओ ने बताया कि उसकी माता जी खाना बनाते समय सॉस को बाहर निकाल रही थीं, तभी उन्होंने चमगादड़ का शव देखा, जिसे देखकर वह काफी घबरा गई।
विज्ञापन



साथ ही उन्होंने बताया कि जिस ब्रांड की सॉस है वो चीन की जानी मानी कंपनी है। हमारा परिवार इसी को पसंद करता है। लेकिन सॉस में चमगादड़ मिलने से उनके परिवार में कोई खाना भी नहीं खा रहा है। उस दिन बनाया सारा पका खाना फेंकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी से इस बारे में पूछा गया तो कंपनी ने ऐसी खबरों का खंडन किया और कहा कि उनके उत्पाद बेचे जाने से पहले कई तरह के फिल्टर से गुजरते हैं। जिसमें ऐसा कुछ मिलना असंभव है।


गुओ ने बताया, उनका परिवार काफी डरा हुआ है। चमगादड़ में कई तरीके के वायरस हैं, हम इसे तीन चार महीने से खा रहे थे, हम कंपनी से हमारे पूरे परिवार का चेकअप कराने की मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed