{"_id":"6071f0e67fe0f97729590a58","slug":"dawood-ibrahim-aide-jabir-moti-will-release-from-london-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन : दाऊद का सहयोगी जाबिर मोती जेल से होगा आजाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन : दाऊद का सहयोगी जाबिर मोती जेल से होगा आजाद
Sun, 11 Apr 2021 12:10 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:10 AM IST
सार
- पाकिस्तानी नागरिक 53 वर्षीय मोती को जाबिर मोतीवाला और जाबिर सिद्दिकी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
दाऊद का सहयोगी जाबिर मोती
- फोटो : twitter/ ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी की दुनिया भर में आपराधिक नेटवर्क का शीर्ष सिपहसालार जाबिर मोती लंदन की जेल से रिहा होगा और पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
अमेरिका ने उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी, धनशोधन और ब्लैकमेल के आरोपों में प्रत्यर्पण आग्रह को वापस ले लिया है, जिसके बाद उसकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी नागरिक 53 वर्षीय मोती को जाबिर मोतीवाला और जाबिर सिद्दिकी के नाम से भी जाना जाता है। उसने लंदन के उच्च न्यायालय में प्रत्यर्पण आदेश को चुनौती दी और फैसले का इंतजार कर रहा था तभी इस हफ्ते अमेरिका ने प्रत्यर्पण आग्रह वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
अमेरिका के प्रत्यर्पण आग्रह में कहा गया कि मोती अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को सीधे रिपोर्ट करता था, जो घोषित आतंकवादी है और मुंबई में 1993 के बम विस्फोट मामले में वांछित है। मोती 2018 में गिरफ्तार होने के बाद से ही दक्षिण-पश्चिम लंदन के वाड्र्सवर्थ जेल में बंद था।