फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Davos : PM Imran Khan Said UN And US should help reduce tension between nuclear rich India Pakistan

परमाणु संपन्न भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद करे यूएन-अमेरिका : इमरान खान

Thu, 23 Jan 2020 03:46 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 23 Jan 2020 03:46 AM IST
सार

  • डब्ल्यूईएफ के इतर पाकिस्तान के पीएम ने अंतरराष्ट्रीय ताकतों से की अपील
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात में उठाया था कश्मीर मुद्दा

विज्ञापन
Davos : PM Imran Khan Said UN And US should help reduce tension between nuclear rich India Pakistan
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत के खिलाफ मोर्चा खोला। दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के इतर उसने संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका समेत सभी अंतरराष्ट्रीय ताकतों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें भारत के साथ बढ़ते तनाव को रोकने को कम करने में मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन


दोनों ही परमाणु हथियार संपन्न देशों को ऐसे बिंदु जहां से वापस आना असंभव हो वाली स्थिति पर पहुंचने से पहले ही रोकने के  लिए जरूरी कार्रवाई की जानी चाहिए। पाकिस्तानी अखबार डान के मुताबिक डब्ल्यूईएफ में शिरकत करने पहुंचे इमरान खान ने दावा किया कि भारत सरकार घरेलू मोर्चे पर असफलता (सीएए के खिलाफ प्रदर्शन, कश्मीर मुद्दे) से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सीमा पर तनाव को और बढ़ावा दे सकता है।
विज्ञापन


इमरान ने अंतरराष्ट्रीय ताकतों से कहा कि आप दो परमाणु संपन्न देशों के बीच तनाव को बढ़ता नहीं देख सकतेे। इसलिए संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका को कदम उठाना चाहिए। अखबार ने कहा कि इमरान ने यह भी मांग की कि नियंत्रण रेखा के साथ भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि एक दिन पहले ही इमरान की मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई थी। इसमें ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर से मध्यस्थता की पेशकश की थी।

अनुच्छेद 370 खत्म करने से स्थिति हुई बद से बदतर

इमरान खान ने कहा कि साल 2018 में सत्ता संभालने के बाद उन्होंने अपने समकक्ष भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर गतिरोध खत्म करने की कोशिश की। लेकिन पुलवामा हमले जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे के जवाब में भारत नेबालाकोट में हवाई हमले कर जैश ए मोहम्मद को निशाना बनाया।

इसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया, स्थिति और खराब हो गई। लेकिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने और उसके पुनर्गठन के बाद स्थिति बद से बदतर हो गई। इमरान ने कहा,‘मुझे लगता है कि भारत ने जो रास्ता अख्तियार किया है वह उसे विनाश की तरफ ले जाएगा।’ भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों के सवाल पर इमरान ने कहा कि यह स्पष्ट है कि भारत अमेरिका के लिए बहुत बड़ा बाजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed