फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   David Malpass unanimously chosen as next president of World Bank

अमेरिका ने डेविड मालपास को बनाया विश्व बैंक का 13वां अध्यक्ष

Sat, 06 Apr 2019 09:26 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 06 Apr 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
David Malpass unanimously chosen as next president of World Bank
डेविड मालपास (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने गुरुवार को अमेरिकी वित्त विभाग के डेविड मालपास को विश्वबैंक के 13वें अध्यक्ष के तौर पर चुना है। विश्वबैंक की कार्यकारी बोर्ड ने आम सहमति से 63 साल के मालपास का विश्वबैंक के 13वें अध्यक्ष के तौर पर चयन किया है। 

विज्ञापन


बैंक ने एक बयान में कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से खुली और पारदर्शी थी। जिसमें सभी सदस्य देशों के नागरिक संभावित रूप से पात्र थे। मालपास का कार्यकाल नौ अप्रैल से पांच साल के लिए होगा। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बैंक बनने से इसके सभी अध्यक्ष अमेरिकी पुरुष रहे हैं। इसी वजह से 13वें अध्यक्ष भी अमेरिकी हैं। 
विज्ञापन


विश्वबैंक का अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (आईबीआरडी) तथा अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए) के निदेशक मंडल के अध्यक्ष होते हैं। शुक्रवार को मालपास के नाम की घोषणा होने की उम्मीद थी क्योंकि अगले हफ्ते विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की संयुक्त बैठक होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविड इस पद के अकेले उम्मीदवार थे और इस साल की शुरुआत में ट्रंप ने उनका नामांकन किया था जिसके बाद वह आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। वह वैश्विक वित्तीय संस्थानों के स्पष्ट आलोचक रहे हैं। उन्होंने उधार देने की प्रथाओं को 'भ्रष्ट' और अप्रभावी कहा था।


हालांकि हाल ही में उन्होंने अपने सुर को बदल लिया और कहा कि वह बैंक के गरीबी मिटाने के अभियान को लेकर प्रतिबद्ध हैं। पिछले साल लागू हुए सुधार ने उनकी कई समालोचनाओं को दूर कर दिया। हालिया वर्षों में बैंक को अपनी प्रक्रिया को खुला और पारदर्शी न होने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। जिसके बाद बैंक ने प्रक्रिया को पहले से और खुला, पारदर्शी बनाया लेकिन गैर अमेरिकी उम्मीदवारों को बैंक के शेयरधारकों से काफी कम समर्थन मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed