Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Daughter of Indian immigrants among victims of US air crash news in hindi

अमेरिकी हवाई हादसा: भारतीय अप्रवासी की बेटी की भी मौत; एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा था पति, पल में छिनीं खुशियां

Fri, 31 Jan 2025 01:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 31 Jan 2025 01:18 PM IST
सार

असरा के पति हमाद रजा ने भी इस हादसे पर मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें मैसेज किया था कि वह उतरने वाली है, लेकिन जब तक वे अपनी पत्नी को लेने हवाईअड्डे पहुंचते, उससे पहले ही उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।
 

विज्ञापन
Daughter of Indian immigrants among victims of US air crash news in hindi
अमेरिकी विमान हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में बुधवार की रात को वाशिंगटन के पास रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक यात्री विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। यह टक्कर इतना खतरनाक था कि विमान और हेलीकॉप्टर दोनों नदीं में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि, इस हादसे में किसी के जिंदा होने की उम्मीद नहीं है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारे गए सभी 67 लोगों में भारतीय अप्रवासी की बेटी असरा हुसैन रजा और जीई एयरोस्पेस इंजीनियर विकेश पटेल भी शामिल हैं। ग्रेटर सिनसिनाटी के विकेश ने हाल ही में नौकरी बदली थी। वह कंपनी में एमआरओ ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर रहे। विकेश पटेल की मौत की जानकारी जीई एयरोस्पेस के अध्यक्ष व सीईओ लैरी कल्प ने दी। बता दें कि यह अमेरिका में 2001 के बाद से सबसे घातक विमान हादसा है। 
विज्ञापन


मृतकों में भारतीय प्रवासी की बेटी भी शामिल
26 वर्षीय असरा हुसैन रजा मृतकों में शामिल है, उनके ससुर डॉ. हाशिम रजा ने इसकी जानकारी दी। भारतीय अप्रवासी की बेटी ने 2020 में इंडियाना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2023 में अपने कॉलेज प्रेमी से शादी कर ली। असरा रजा वॉशिंगटन डीडी स्थित सलाहकार थीं, जो एक अस्पताल के टर्नअराउंड प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए महीने में दो बार विचिता जाती थी। असरा के पति हमाद रजा ने भी इस हादसे पर मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें मैसेज किया था कि वह उतरने वाली है, लेकिन जब तक वे अपनी पत्नी को लेने हवाईअड्डे पहुंचते, उससे पहले ही उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।
विज्ञापन


पति ने सुनाई अपनी दास्तां
हमाद रजा ने बताया, "उसने (असरा) कहा कि वह 20 मिनट में उतरने वाली है।" यह आखिरी समय था जब उन्होंने अपनी पत्नी से बात की। हमाद ने कहा, "मैं इंतजार कर रहा था और मैंने ईएमएस वाहनों के एक समूह को तेजी से अपने पास से गुजरते हुए देखा। यह सामान्य से बहुत अधिक था। इसके साथ ही मेरा मैसेज भी असरा के पास नहीं जा रहा था। जो हमारे साथ हुआ, यह कुछ पागलपन जैसा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "मेरा मतलब है कि यह कुछ ऐसा था जिसे आप समाचार में घटित होते हुए देखते हैं। आप इन्हें दूसरे देशों में घटित होते हुए देखते हैं। मैं एयरपोर्ट पर पहुंचा, लेकिन मेरी पत्नी का कोई जवाब नहीं आया। मैंने एक्स पर देखा तो उसका ही विमान था।" असरा के पति ने बताया कि उनके परिवार में सब इस खबर से टूट चुके हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed