{"_id":"62ba481c1756f23acb348448","slug":"danish-job-search-portal-sued-google","type":"story","status":"publish","title_hn":"EU: गूगल पर डेनिश जॉब सर्च पोर्टल ने ठोका मुकदमा, लगाया यह आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
EU: गूगल पर डेनिश जॉब सर्च पोर्टल ने ठोका मुकदमा, लगाया यह आरोप
Tue, 28 Jun 2022 05:45 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ब्रसेल्स।
एजेंसी, ब्रसेल्स।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 28 Jun 2022 05:45 AM IST
सार
जॉब इंडेक्स के मुताबिक, 2018 में जब से गूगल ने यूरोप में जॉब सर्च सेवा शुरू की है, उनकी कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगातार घटती जा रही है।
विज्ञापन
Google
- फोटो : amarujala
विस्तार
गूगल के खिलाफ सोमवार को एक डेनिश जॉब सर्च पोर्टल जोबइंडेक्स ने यूरोपीय संघ को शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया है कि गूगल खुद की नौकरी खोज सेवा का गलत तरीके से समर्थन कर रहा है।
विज्ञापन
स्वस्थ प्रतिस्पर्धा नियमों के तहत पहले ही गूगल के खिलाफ यूरोप में कई मामलों में जुर्माना लग चुका है। इस शिकायत के बाद यूरोपीय संघ की एंटिट्रस्ट प्रमुख मार्ग्रेथ वेस्टेगर गूगल के खिलाफ जांच में तेजी ला सकती हैं। वेस्टेगर अलग-अलग मामलों में अब-तक गूगल के खिलाफ करीब 8 अरब यूरो (663 अरब रुपये) का जुर्माना लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
जॉब इंडेक्स के मुताबिक, 2018 में जब से गूगल ने यूरोप में जॉब सर्च सेवा शुरू की है, उनकी कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगातार घटती जा रही है। जब लोग नौकरी तलाशते हैं तो गूगल जानबूझकर अपनी सेवा के नतीजे पहले दिखाता है।
विज्ञापन