फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dan Bongino Becomes FBI Deputy Director, Trump Praises—Says 'Justice and Law Will Return to the Country Soon'

America: डैन बोंगिनो बने FBI के डिप्टी डायरेक्टर, ट्रंप ने की तारीफ- कहा, 'देश में जल्द लौटेगा न्याय और कानून'

Mon, 24 Feb 2025 07:57 AM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Feb 2025 07:57 AM IST
सार

America: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को डैन बोंगिनो को FBI का अगला डिप्टी डायरेक्टर बनाए जाने का एलान किया। उनकी नियुक्त हाल ही में एफबीआई के निदेशक चुने गए भारतीय मूल के काश पटेल ने की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बोंगिनों को बधाई देते हुए क्या कहा है, आइए जानें।

विज्ञापन
Dan Bongino Becomes FBI Deputy Director, Trump Praises—Says 'Justice and Law Will Return to the Country Soon'
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को डैन बोंगिनो को FBI का अगला डिप्टी डायरेक्टर बनाए जाने का एलान किया। उनकी नियुक्त हाल ही में एफबीआई के निदेशक चुने गए भारतीय मूल के काश पटेल ने की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बोंगिनों को बधाई देते हुए क्या कहा है, आइए जानें।

विज्ञापन

बोंगिनो के पास कानून प्रवर्तन और राष्ट्रीय सुरक्षा में व्यापक अनुभव

ट्रंप ने बताया है कि बोंगिनो, कानून प्रवर्तन और राष्ट्रीय सुरक्षा में व्यापक अनुभव रखते हैं, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के पूर्व अधिकारी और संयुक्त राज्य सीक्रेट सर्विस के एक सम्मानित स्पेशल एजेंट रह चुके हैं। उन्होंने CUNY से मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री और पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया है। हाल के वर्षों में, वह अमेरिका के सबसे लोकप्रिय पॉडकास्टर्स में से एक बने, लेकिन अब सार्वजनिक सेवा में लौटने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर बोंगिनो की नियुक्ति की सराहना करते हुए कहा कि यह "कानून प्रवर्तन और अमेरिकी न्याय के लिए बहुत अच्छी खबर" है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए FBI नेतृत्व के तहत अमेरिका में निष्पक्षता, न्याय, कानून और व्यवस्था बहाल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोस्ट किया, "कानून प्रवर्तन और अमेरिकी न्याय के लिए बहुत अच्छी खबर! डैन बोंगिनो, को अभी-अभी एफबीआई का अगला डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति अब तक के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर काश पटेल ने की है। डैन के पास सीयूएनआई से मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री और पेन स्टेट से एमबीए की डिग्री है। वह न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (न्यूयॉर्क के सबसे बेहतरीन!) के सदस्य थे, यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के साथ एक बेहद सम्मानित स्पेशल एजेंट थे, और अब देश के सबसे सफल पॉडकास्टर्स में से एक हैं, जिसे वह सेवा देने के लिए छोड़ने को तैयार हैं। हमारे महान नए यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी जनरल, पाम बॉन्डी और डायरेक्टर पटेल के साथ मिलकर काम करते हुए, निष्पक्षता, न्याय, कानून और व्यवस्था को अमेरिका में वापस लाया जाएगा, और वह भी जल्दी ही। बधाई डैन!"



ट्रंप प्रशासन ने पूर्व फ्लोरिडा अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को नया यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है। बॉन्डी, पटेल और बोंगिनो की टीम को ट्रम्प समर्थकों के बीच मजबूत समर्थन प्राप्त है। यह नियुक्तियां न्याय प्रणाली में बड़े बदलाव का संकेत देती हैं, हालांकि विपक्षी दलों से इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed