फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dalai Lama's representative raised the issue of Tibetans' struggle in the Philippines, stressed on awareness

Tibet Autonomy: दलाई लामा के प्रतिनिध ने फिलीपींस में उठाया तिब्बतियों के संघर्ष का मुद्दा, जागरूकता पर जोर

Tue, 29 Oct 2024 05:37 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टोक्यो Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 05:37 AM IST
सार

Tibet Autonomy: दलाई लामा के प्रतिनिध त्सेवांग ग्यालपो आर्य ने फिलीपींस में तिब्बती स्वायत्तता व मानवाधिकारों के लिए चल रहे संघर्ष का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही उन्होंने तिब्बतियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन
Dalai Lama's representative raised the issue of Tibetans' struggle in the Philippines, stressed on awareness
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : संवाद

विस्तार

 जापान व पूर्वी एशिया के लिए दलाई लामा के प्रतिनिधि त्सेवांग ग्यालपो आर्य ने फिलीपींस में तिब्बती स्वायत्तता व मानवाधिकारों के लिए चल रहे संघर्ष का मुद्दा उठाया। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, आर्य की फिलीपींस यात्रा में तिब्बती मुद्दे पर केंद्रित व्याख्यान व चर्चाएं शामिल थीं।
विज्ञापन


रिजॉल्ब तिब्बत एक्ट पर डाला प्रकाश
यह 1960 के दशक से तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए जारी संघर्ष में फिलीपींस के ऐतिहासिक समर्थन को दर्शाती है। संसद सदस्य एड्रियन अमातोंग के साथ बैठक के दौरान आर्य ने हाल ही में पारित अमेरिकी रिजॉल्व तिब्बत एक्ट पर प्रकाश डाला और फिलीपींस संसद में भी इसी प्रकार के उपाय की वकालत की।
विज्ञापन


जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर
इसके साथ ही उन्होंने तिब्बतियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा, फिलीपींस के लोग न्याय व स्वतंत्रता के लिए तिब्बत के अहिंसक संघर्ष से सहमत हैं। अमातोंग ने भी कहा कि फिलीपींस, तिब्बत की आकांक्षाओं से निकटता से जुड़ा है। आर्य ने ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक कार्यालय के प्रतिनिधि वालेस चाउ के साथ भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed