फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cybertruck driver of Tesla Matthew Livelsberger was on active army duty

US: अमेरिकी सेना का जवान था टेस्ला साइबरट्रक विस्फोट में मरने वाला शख्स, जर्मनी से लौटा था वापस

Thu, 02 Jan 2025 11:33 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 11:33 PM IST
सार

Cybertruck driver: सेना के अनुसार टेस्ला साइबरट्रक के विस्फोट में मरने वाला व्यक्ति मैथ्यू लिवेल्सबर्गर सेना के रॉयल ग्रीन बेरेट्स का सदस्य था, जो विशेष बल इकाई और गुरिल्ला युद्ध विशेषज्ञ था।

विज्ञापन
Cybertruck driver of Tesla Matthew Livelsberger was on active army duty
टेस्ला साइबरट्रक विस्फोट - फोटो : ANI

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप के लास वेगास होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक के विस्फोट में मरने वाला व्यक्ति अमेरिकी सेना का जवान था। अमेरिका के कानून विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में पुष्टि की। जवान की पहचान मैथ्यू लिवेल्सबर्गर के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


सेना के अनुसार लिवेल्सबर्गर सेना के रॉयल ग्रीन बेरेट्स का सदस्य था, जो विशेष बल इकाई और गुरिल्ला युद्ध विशेषज्ञ था। बता दें कि ग्रीन बेरेट्स दल गैरपरंपरागत तकनीकों का इस्तेमाल करके विदेशों में आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए काम करते हैं। मैथ्यू हाल ही में जर्मनी से छुट्टी पर अमेरिका लौटा था।
विज्ञापन


एपी की रिपोर्ट में तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि 37 वर्षीय  मैथ्यू लिवेल्सबर्गर कोलोराडो निवासी था और सेना की 10वीं एसएफजी के साथ जर्मनी में सेवारत था। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने फोर्ट ब्रेग बेस पर भी समय बिताया था। यह उत्तरी कैरोलिना में स्थित एक विशाल बेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
गुरुवार को साइबर ट्रक में आग लगने की सूचना पुलिस को सुबह 8.40 के बाद मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो साइबर ट्रक आग की लपटों में घिर चुका था। साइबर ट्रक के भीतर एक व्यक्ति का शव मिला था। एफबीआई इस घटना की जांच कर रही है। अमेरिकी जांच अधिकारियों के अनुसार, साइबर ट्रक में पटाखे, गैस टैंक और कैंपिंग फ्यूल थे, जिनमें आग लगी और ये तीनों एक ही डेटोनेशन सिस्टम से जुड़े थे, जिसका कंट्रोल ड्राइवर के पास था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed