फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cyber Attack on Aircraft manufacturer Airbus, Doubt on China

विमान निर्माता कंपनी एयरबस पर एक साल में चौथा बड़ा साइबर हमला, चीन पर शक

Fri, 27 Sep 2019 02:03 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cyber Attack on Aircraft manufacturer Airbus, Doubt on China
सांकेतिक तस्वीर

यूरोपीय विमान निर्माता कंपनी एयरबस पर साइबर हमले का मामला सामने आया है। एयरबस के आपूर्तिकर्ताओं से गोपनीय जानकारी हासिल करने के लिए गए साइबर हमलों से कंपनी का कामकाज प्रभावित हुआ है। सूत्रों ने इस हमले से चीन का संबंध होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


हैकिंग के इस मामले की जांच में शामिल दो सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि गत 12 महीने में एयरबस पर चार बड़े साइबर हमले किए गए हैं। उच्च तकनीक की वजह से विश्व की सबसे बड़ी व्यावसायिक विमान निर्माता कंपनियों में शामिल एयरबस रणनीतिक सैन्य साजोसामान की भी आपूर्ति करती है। इसलिए यह हैकरों के निशाने पर रहती है। 
विज्ञापन


इस साल जनवरी में एयरबस ने माना था कि एक हमले में अवैध तरीके से डाटा तक पहुंच बनाई गई थी। जानकारों ने बताया कि पिछले साल से हमले बड़े पैमाने पर हुए हैं। हैकरों ने ब्रिटिश इंजन निर्माता ‘रॉल्स रॉयस’ और फ्रांसीसी प्रौद्योगिकी परामर्श व आपूर्ति कंपनी ‘एक्सप्लो’ को निशाना बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरबस का ठेका हासिल करने वाली दो कंपनियों को भी निशाना बनाया, जिनकी पहचान नहीं की जा सकी है। सुरक्षा विशेषज्ञ रोमेन बोटेन ने कहा कि ये हमले दिखाते हैं कि हैकर कमजोर कड़ी की तलाश कर एयरबस प्रणाली में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी कंपनियां अधिक सुरक्षित हैं, उनमें सेंध लगाना मुश्किल है। इसलिए छोटी कंपनियां आसान निशाना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed