फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cuba gets first prime minister after 40 years

40 साल बाद क्यूबा को मिला पहला प्रधानमंत्री

Sun, 22 Dec 2019 08:50 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 22 Dec 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Cuba gets first prime minister after 40 years
क्यूबा

विज्ञापन

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज केनल ने 40 साल से भी अधिक समय बाद देश में प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। उन्होंने पर्यटन मंत्री मैनुएल मरेरो क्रूज को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री का पद 1976 में तत्कालीन क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो ने खत्म कर दिया था। कम्युनिस्ट शासित द्वीप में इसी साल पारित नए संविधान के नियमों के अंतर्गत इसे बहाल किया गया है।

मरेरो (66) फिलहाल राष्ट्रपति के अधिकार क्षेत्र में आने वाली कुछ जिम्मेदारियां संभालेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सरकार का प्रमुख गणतंत्र के राष्ट्रपति का प्रशासनिक दायां हाथ होगा।

विज्ञापन


सरकारी समाचार पत्र ग्रान्मा ने मरेरो को ऐसा राजनेता बताया है जो क्यूबा के मुख्य विदेशी विनिमय के मुख्य स्रोत पर्यटन उद्योग के मूल से उभरे हैं। हालांकि, आलोचकों ने ऐसे किसी बदलाव को पूरी तरह दिखावटी बताया है क्योंकि देश में क्यूबन कम्युनिस्ट पार्टी और सेना ही वास्तव में निर्णय लेने वाली दो संस्थाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रस्ताव को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा के राजनीतिक ब्यूरो ने विधिवत मंजूरी दी। राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने शनिवार को देश की नेशनल असेंबली में इसे प्रस्तुत किया, जिसने सर्वसम्मति से हस्ताक्षर किए गए।


कम्युनिस्ट पार्टी के नेता, पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने मारेरो से हाथ मिलाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मारेरो काम करने के लिए आ रहे है कुछ बदलने के लिए नहीं आ रहा है। वह इसे लागू करने के लिए आ रहे है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed