फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Croatia President Milanovic wins another term after defeating ruling party candidate in runoff World News

Croatia: जोरान मिलनोविक ने राष्ट्रपति चनाव में दूसरी बार दर्ज की जीत, ड्रैगन प्रिमोरैक को बड़े अंतर से हराया

Mon, 13 Jan 2025 02:24 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जाग्रेब
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जाग्रेब Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 13 Jan 2025 02:24 AM IST
सार

क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविक ने एक और पांच साल के कार्यकाल के लिए चुनाव जीत लिया। उन्होंने सत्तारूढ़ रूढ़िवादी पार्टी के उम्मीदवार ड्रैगन प्रिमोरैक को रनऑफ वोट में हराया। मिलनोविक को इस चुनाव में लगभग 74 प्रतिशत वोट मिले वहीं प्रिमोरैक को लगभग 26 प्रतिशत वोट मिले।

विज्ञापन
Croatia President Milanovic wins another term after defeating ruling party candidate in runoff World News
राष्ट्रपति जोरान मिलनोविक - फोटो : ANI

विस्तार

क्रोएशिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विपक्ष समर्थित राष्ट्रपति जोरान मिलनोविक ने रविवार को एक और पांच साल के कार्यकाल के लिए चुनाव जीत लिया। उन्होंने सत्तारूढ़ रूढ़िवादी पार्टी के उम्मीदवार ड्रैगन प्रिमोरैक को रनऑफ वोट में हराया। आधिकारिक परिणामों के अनुसार, मिलनोविक को इस चुनाव में लगभग 74 प्रतिशत वोट मिले वहीं प्रिमोरैक को लगभग 26 प्रतिशत वोट ही पा सकें।  
विज्ञापन


बता दें कि 29 दिसंबर को पहले दौर में मिलनोविक ने आसानी से जीत हासिल की थी, जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी ड्रैगन प्रिमोरैक और अन्य उम्मीदवार बहुत पीछे रह गए थे। हालांकि मिलनोविक को 50 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के लिए सिर्फ 5,000 वोटों की कमी थी, इसलिए फिर से मतदान कराना पड़ा। 
विज्ञापन


क्रोएशिया के सबसे लोकप्रिय नेता मिलनोविक
रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के लिए पश्चिमी सैन्य समर्थन के आलोचक रहे मिलनोविक की यह जीत उनके लिए बड़ी सफलता के तौर पर है। देखा जाए तो मिलनोविक को क्रोएशिया का सबसे लोकप्रिय नेता माना जाता है, और उनके राजनीतिक विरोधियों के साथ संवाद की शैली को लेकर उनकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रोएशिया में एक साथ कई समस्याएं
क्रोएशिया का चुनाव ऐसे समय में हुआ जब क्रोएशिया महंगाई, भ्रष्टाचार और श्रम की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। मिलनोविक ने जीत के बाद कहा कि उन्हें इस जीत की पूरी उम्मीद थी और उन्होंने इसे महत्वपूर्ण करार दिया। साथ ही मिलनोविक ने यूरोपीय संघ की आलोचना करते हुए इसे गैर-लोकतांत्रिक बताया और कहा कि यूरोपीय संघ में जो विचार नहीं रखते, उन्हें दुश्मन मान लिया जाता है। उन्होंने इसे मानसिक हिंसा के समान बताया और कहा कि यह आधुनिक यूरोप नहीं है जिसमें वह रहना और काम करना चाहते हैं। 


पीएम आंद्रेज से टकराव की संभावना बढ़ी
क्रएशिया की राजनीति में जोरान मिलनोविक की जीत वहां की सियासत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है। दूसरी ओर ये भी माना जा रहा है कि मिलनोविक की जीत से राजनीतिक गर्माहट की भी उम्मीद तेज है। कारण है कि मिलनोविक की जीत से प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ उनके बीच लगातार टकराव की संभावना बढ़ गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed