फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Crime against women is increasing in Bangladesh, interim govt said- plans to make a new law are being prepared

Bangladesh: बांग्लादेश में बढ़ रहे महिला अपराध, अंतरिम सरकार ने कहा- नया कानून बनाने की योजना की जा रही तैयार

Sun, 09 Mar 2025 08:25 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Sun, 09 Mar 2025 08:25 PM IST
सार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार आसिफ नजरूल ने कहा कि हम एक कानून बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत पुलिस को दुष्कर्म के मामलों की जांच 15 दिन और सुनवाई 90 दिनों में पूरी करनी होगी। 90 दिन में सुनवाई पूरी नहीं होने के बहाने आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
Crime against women is increasing in Bangladesh, interim govt said- plans to make a new law are being prepared
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश में महिलाओं से दुष्कर्म और हमले की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए अंतरिम सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने घटनाओं की जांच में तेजी लाने की बात कही है। बांग्लादेश में महिला अपराधों में वृद्धि के कारण जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। 

विज्ञापन


बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार आसिफ नजरूल ने कहा कि हम एक कानून बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत पुलिस को दुष्कर्म के मामलों की जांच 15 दिन और सुनवाई 90 दिनों में पूरी करनी होगी। 90 दिन में सुनवाई पूरी नहीं होने के बहाने आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती। अगर प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही बरती जाती है, तो कानून में सजा के लिए विशेष प्रावधान जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


बांग्लादेश में मौजूदा कानून के अनुसार दुष्कर्म के मामलों की जांच 30 दिनों में पूरी होनी चाहिए और 180 दिनों में मुकदमा पूरा होना चाहिए। कानून में कहा गया है कि बलात्कारियों को अधिकतम सजा के रूप में मौत की सजा दी जा सकती है। कानूनी सलाहकार नजरुल ने कहा कि डीएनए प्रमाणपत्र प्राप्त करने से दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई में देरी हो सकती है। इसलिए अंतरिम सरकार हर जिले में डीएनए फोरेंसिक लैब स्थापित करने के लिए कदम उठाएगी। रविवार को बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की हालिया घटनाओं के खिलाफ आम नागरिकों, छात्रों और महिलाओं द्वारा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में महिला अपराधों में इजाफा
बांग्लादेश में महिला अपराधों में इजाफा हुआ है। तीन दिन पहले पश्चिमी मगुरा में आठ साल की एक लड़की के साथ उसकी बहन के ससुर ने दुष्कर्म किया था। इससे पहले ढाका में सार्वजनिक रूप से धूम्रपान करने पर दो महिलाओं पर हमला किया गया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। गृह सलाहकार सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर आलम चौधरी ने कहा था कि मैंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बच्चों और महिलाओं के बलात्कार सहित सभी प्रकार की हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। अब तक हुई हिंसा की ऐसी घटनाओं को सूचीबद्ध करने के आदेश जारी किए गए हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed