फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Crescent moon sighted in Saudi Arabia UAE Eid Al Fitr celebrations on friday 21 April

Eid al-Fitr Moon Sighting: शव्वाल का चांद दिखा, सऊदी अरब, यूएई समेत खाड़ी देशों में आज मनाई जाएगी ईद

Fri, 21 Apr 2023 06:40 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 21 Apr 2023 06:40 AM IST
सार

सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने घोषणा की है कि ईद अल-फित्र शुक्रवार यानी 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। यूएई और कतर ने भी घोषणा की कि शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Crescent moon sighted in Saudi Arabia UAE Eid Al Fitr celebrations on friday 21 April
Eid-ul-Fitr - फोटो : iStock

विस्तार

मध्य-पूर्व एशिया और खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। सऊदी अरब, कुवैत, कतर और यूएई में गुरुवार को शव्वाल का चांद दिखाई दिया। इसके बाद सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार यानी 21 अप्रैल को ईद अल-फित्र मनाए जाने की घोषणा की। यूएई और कतर ने भी घोषणा की कि शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवित्र रमजान महीने के खत्म होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल माह के पहले दिन ईद मनाई जाती है। दुनिया भर में इस्लाम धर्म को मानने वाले रमजान महीने में रोजा (उपवास) रखते हैं और पूरे महीने मशक्कत के साथ इबादत (पूजा) करते हैं। बता दें, इस्लामिक कैलेंडर के आधार पर महीना 29 या 30 दिनों का होता है। इस बार रमजान का महीना 29 दिन का होगा।

भारत में शनिवार को हो सकती है ईद 
खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद का चांद दिखाई देने के बाद उम्मीद की जा रहा है कि भारत में 22 अप्रैल यानी शनिवार को ईद मनाई जा सकती है। हालांकि, यह शव्वाल का चांद दिखाई देने के बाद ही तय होगा। अगर शुक्रवार को भारत में शव्वाल का चांद दिखाई देता है तो शनिवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी। 

Moon sighted in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed