{"_id":"5f9b6e008ebc3e9b7b6a72aa","slug":"creative-and-productivity-of-employees-working-from-home-will-decrease","type":"story","status":"publish","title_hn":"'घर से काम' कर रहे कर्मचारियों की रचनात्मक और उत्पादकता घटेगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'घर से काम' कर रहे कर्मचारियों की रचनात्मक और उत्पादकता घटेगी
Fri, 30 Oct 2020 07:06 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
work from home
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचने के लिए दुनियाभर के देशों में अधिकतर कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम करने की नीति को लागू कर रखा है।
विज्ञापन
इसी बीच बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख अर्थशास्त्री एंडी हालडेन का कहना है कि घर से काम करने की नीति का लाभ ये है कि संक्रमण से बचाव होगा। लेकिन हानि ये है अगर ये व्यवस्था लंबे समय तक जारी रहेगी तो इससे कर्मचारियों की रचनात्मकता और उत्पादकता में कमी आएगी।
अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं
हालडेन ने कहा कर्मचारियों का अपने अधीनस्थों से आमना-सामना न होने के कारण टीमवर्क के स्तर में कमी आएगी। इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। बाजार की प्रतिस्पर्धा तो दूर अब आपसी प्रतिस्पर्धा का स्तर पर भी काफी हद तक कम हो चुका है।
विज्ञापन
छह माह में सिर्फ दो बार दफ्तर गया
हालडेन बताते हैं कि छह महीने में सिर्फ दो बार ही दफ्तर गया हूं।इसके कई लाभ हैं, लोग रोज दफ्तर आने जाने की परेशानी से मुक्त हो चुके हैं। हालांकि अन्य कामों की वजह से वर्क फ्रॉम होम में सोचने और तर्कशीलता में कमी आई है।
विज्ञापन
नरम हों नियम
हालडेन का कहना है कि सप्ताह में दफ्तर में पांच दिन काम करने की नीति में नरमी लाने का वक्त है। हालांकि अगर पूरे सप्ताह घर से काम करने की आजादी दी जाए तो उसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। संभव है इसका असर उत्पादकता पर पड़े।