फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covishield Second vaccine dose in 3 months know what AstraZeneca trial chief says

खुलासा: कोविशील्ड की डोज में 12-16 हफ्ते का अंतराल कितना सही? एस्ट्राजेनेका ने दी यह जानकारी

Sat, 19 Jun 2021 08:34 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 08:34 AM IST
सार

कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच लंबे अंतराल पर ऑक्सफोर्ड वैक्सीन समूह के निदेशक पोलार्ड ने कहा कि भारत में टीकाकरण की जो नीति है वह सही है। लंबे समय के अंतराल से टीके का असर ज्यादा होता है। 

विज्ञापन
Covishield Second vaccine dose in 3 months know what AstraZeneca trial chief says
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

विस्तार

कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच 12-16 सप्ताह के अंतराल को लेकर एक तरफ सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वैक्सीन बनाने वाली मातृ कंपनी एस्ट्राजेनेका ने भारत में कोविशील्ड के बीच तीन महीने के अंतर को सही ठहराया है। एस्ट्राजेनेका टीके के क्लीनिकल परीक्षण के मुख्य जांचकर्ता ने कहा कि एक खुराक द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा का स्तर टीका लगवाने के बाद दूसरे और तीसरे महीने में काफी बढ़ जाता है।

विज्ञापन


बीते दिनों एक इंटरव्यू में प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड ने कहा कि भारत और ब्रिटेन की अलग-अलग परिस्थितियां और क्लाइमेट है। इसलिए दोनों देशों में टीकाकरण नीति की तुलना नहीं की जा सकती है। ऑक्सफोर्ड वैक्सीन समूह के निदेशक पोलार्ड ने कहा कि एक टीकाकरण नीति का लक्ष्य जल्द से जल्द अधिक संख्या में लोगों को टीके की कम से कम खुराक देना होता है । भारत में जो नीति अपनाई गई है,  वह सही है।
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा लोगों की सुरक्षा तय होना जरूरी
ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में बाल चिकित्सा संक्रमण और प्रतिरक्षा के प्रोफेसर और ऑक्सफोर्ड वैक्सीन समूह के निदेशक पोलार्ड ने कहा कि एस्ट्राजेनेका एक खुराक वाले टीके पर काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि टीके की कमी को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों के लिए सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करना ज्यादा बेहतर है और भारत के दृष्टिकोण में कम संख्या में लोगों के लिए बेहतर स्तर की सुरक्षा प्रदान करने के बजाय ज्यादा से ज्यादा लोगों की सुरक्षा तय हो यह जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed