Omicron Sub-Variants: चीन में ओमिक्रॉन के दो नए वैरिएंट से हाहाकार, कई जगहों पर फैला संक्रमण
चीन में ओमिक्रॉन के दो नए सब वैरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों ही सब वैरिएंट अत्यधिक संक्रामक हैं और BF.7 सब वैरिएंट सोमवार को कई चीनी प्रांतों में फैल गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की नेशनल कांग्रेस से पहले एक बार फिर से कोरोना का नया खतरा मंडराने लगा है। यहां ओमिक्रॉन के दो नए सब वैरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों ही सब वैरिएंट अत्यधिक संक्रामक हैं और BF.7 सब वैरिएंट सोमवार को कई चीनी प्रांतों में फैल गया है।
स्थानीय रोग रोकथाम और नियंत्रण केंद्र के उप निदेशक ली शुजियान ने बताया कि BF.7 सब वैरिएंट की पुष्टि सबसे पहले उत्तर पश्चिमी चीन में हुई थी। वहीं BA.5.1.7 भी चीन में पाया गया है। उत्तरी चीनी प्रांत शेडोंग के अधिकारियों ने बताया कि चार अक्तूबर को BF.7 की पुष्टि की गई थी।
WHO ने दी चेतावनी
ओमिक्रॉन के BF.7 वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि यह सब वैरिएंट जल्द ही नया संस्करण बना सकता है। एक विशेषज्ञ ने कहा है कि BF.7 वैरिएंट की रोकथाम के लिए जल्द ही उपाय नहीं किए गए तो यह जल्द ही पूरे चीन को अपनी चपेट में ले सकता है।
चीन में अभी भी लागू है जीरो कोविड पॉलिसी
एक तरफ दुनिया भर के देश कोरोना प्रतिबंधों से बाहर आ चुके हैं, तो चीन ने अभी भी अपने नागरिकों के लिए जीरो कोविड पॉलिसी लागू की हुई है। इसके तहत सीमा पर प्रतिबंधों, सामूहिक परीक्षण, व्यापक क्वारंटाइन, लॉकडाउन लगाना है। जीरो कोविड पॉलिसी के लागू होने से चीन के नागरिकों को कड़े प्रतिबंधों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं इसकी वहज से चीन के अलावा अन्य देशों में भी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आलोचना हो रही है।