{"_id":"5ef9e6401f07406177171474","slug":"covid19-vaccine-candidate-by-cansino-got-approval-for-military-use-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनसिनो की कोविड-19 वैक्सीन को मिली चीन में सैन्य इस्तेमाल की अनुमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैनसिनो की कोविड-19 वैक्सीन को मिली चीन में सैन्य इस्तेमाल की अनुमति
Mon, 29 Jun 2020 06:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की सेना ने कोविड-19 की एक संभावित वैक्सीन के इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी है। इस वैक्सीन को चीनी सेना की रिसर्च यूनिट और कैनसिनो बायोलॉजिक्स ने विकसित किया है। सेना ने यह अनुमति इस वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में सुरक्षित और प्रभावी पाए जाने के बाद लिया है। यह Ad5-nCoV वैक्सीन चीन की उन आठ संभावित वैक्सीन में शामिल हैं जिन्हें इंसानों पर ट्रायल की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
कैनसिनो ने एक बयान में कहा कि चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग ने सेना द्वारा वैक्सीन के प्रयोग को एक साल के लिए अनुमति दी है। इस वैक्सीन को कैनसिनो बॉयोलॉजिक्स और चीन की एकेडमी ऑफ मिलिट्री साइंसेज के रिसर्च इंस्टीट्यूट ने मिलकर तैयार किया है। कैनसिनो ने कहा कि अभी यह वैक्सीन केवल सैन्य प्रयोग के लिए होगी क्योंकि लॉजिस्टिक्स विभाग की अनुमति के बिना इसका बड़े स्तर पर प्रयोग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
हालांकि, कैनसिनो ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह वैक्सीन अनिवार्य है या वैकल्पिक। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इसके पीछे कमर्शियल कारणों का हवाला दिया है। बता दें कि इस फैसले से पहले भी चीन की सरकार ने इसी महीने सरकारी फर्मों के विदेश यात्रा करने वाले कर्मचारियों पर दो और संभावित वैक्सीनों के इस्तेमाल की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
कैनसिनो की इस वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के पहले और दूसरे चरण में पता चला था कि इसमें कोरोना वायरस महामारी को रोकने की क्षमता है। हालांकि कंपनी ने कहा कि इसकी व्यावसायिक सफलता की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती है। बता दें कि फिलहाल दुनियाभर में कोरोना की 100 से ज्यादा वैक्सीन पर काम चल रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी वैक्सीन को कोरोना के इलाज के लिए व्यावसायिक अनुमति नहीं मिल पाई है।