कोरोना संकटः विशेषज्ञों की चेतावनी के बावजूद अमेरिका ने खोली अर्थव्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 से जूझ रहे अमेरिका को शनिवार सुबह उस वक्त कुछ राहत मिली जब 24 घंटे में सिर्फ 1,258 लोगों ने ही जान गंवाई। इस बीच, विशेषज्ञाें की चेतावनी के बावजूद अर्थव्यवस्था खोलने की देश में शुरुआत हो गई है। यहां हफ्तों से घरों में बंद लोगों को बाहर निकलने की अनुमति दी गई।
अमेरिका में गत तीन सप्ताह में पहली बार मृतक आंकड़ा एक दिन में इतना गिरा है। यहां अब तक 53,194 लोग कोविड-19 महामारी के चलते जान गंवा चुके हैं। इस बीच, दुनिया में इस महामारी से अब तक दो लाख से अधिक लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, 28.63 लाख संक्रमित हैं। अलास्का, ओकलाहोमा व जॉर्जिया ने शनिवार को राज्यों की अर्थव्यवस्थाएं खोल दी हैं।
फ्रांस-जर्मनी : लॉकडाउन में ढील की शुरुआत...
यूरोप में फ्रांस की सरकार ने परिवारों को यह तय करने का अधिकार दे दिया है कि वो अपने बच्चों को घर में रखें अथवा स्कूल जाने दें। यहां 17 मार्च से लॉकडाउन है और 11 मई से इसे धीरे धीरे हटाया जाएगा। जर्मनी में भी बड़ी दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। सोमवार से यहां 800 वर्गमीटर से बड़ी हर दुकान खुल जाएगी। इन दुकानों में जाने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।