{"_id":"60f851708ebc3e79ae03f6a2","slug":"covid19-in-britain-opposition-leader-sir-keir-starmer-quarantine-after-family-members-were-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: परिजन के संक्रमित पाए जाने के बाद ब्रिटेन में विपक्ष नेता सर केर हुए क्वारंटीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: परिजन के संक्रमित पाए जाने के बाद ब्रिटेन में विपक्ष नेता सर केर हुए क्वारंटीन
Wed, 21 Jul 2021 10:25 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई,लंदन
पीटीआई,लंदन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:25 PM IST
सार
स्टार्मर के बच्चों में से एक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि दोपहर के वक्त हुई। उस वक्त स्टार्मर हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री के सवालों से जुड़े साप्ताहिक सत्र में भाग ले रहे थे।
विज्ञापन
सर केर स्टार्मर
- फोटो : Twitter@ Sir Keir Starmer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में विपक्ष के नेता लेबर पार्टी के सर केर स्टार्मर अपने बच्चों में से एक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पृथक-वास में चले गए हैं। लेबर पार्टी के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
स्टार्मर के बच्चों में से एक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि दोपहर के वक्त हुई। उस वक्त स्टार्मर हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री के सवालों से जुड़े साप्ताहिक सत्र में भाग ले रहे थे। हालांकि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन स्वयं चेकर्स काउंटी स्थित आवास में पृथक-वास में हैं क्योंकि ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद पिछले हफ्ते संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
स्टार्मर के कार्यालय की ओर से कहा गया कि उनकी नियमित जांच होती है और बुधवार को भी वह संक्रमित नहीं पाए गए थे लेकिन अब वह परिवार समेत पृथक-वास में रहेंगे। महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से यह चौथी बार है जब सर केर को संक्रमित के संपर्क में आने के बाद पृथक-वास में जाना पड़ा है।
विज्ञापन
अब ब्रिटेन में, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता, चांसलर ऋषि सुनाक और स्वास्थ्य मंत्री पृथक-वास में हैं। देश में संक्रमण दर भी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को, ब्रिटेन में कोविड-19 के 46,558 नए मामले सामने आए तथा 96 संक्रमितों की मौत हो गई।