फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   covid19 cases rise again this month warns china respiratory disease

Covid19: चीन की चेतावनी- इस महीने फिर बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले, रिपोर्ट में दावा

Mon, 15 Jan 2024 10:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 Jan 2024 10:06 AM IST
सार

चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के प्रवक्ता मी फेंग ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चीन के अस्पतालों में बुखार के मरीज फिलहाल कम हैं, लेकिन सांस संबंधी बीमारियों जैसे इंफ्लुएंजा और कोविड19 का खतरा अभी भी बना हुआ है। 

विज्ञापन
covid19 cases rise again this month warns china respiratory disease
कोरोना संक्रमण बढ़ने की चेतावनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में नए साल से अब तक कोरोना के मामले तुलनात्मक तौर पर कम रहे हैं, लेकिन अब चीन की सरकार ने चेतावनी दी है कि इस महीने कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आ सकती है। चीन के सरकारी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। 
विज्ञापन


चीन में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा
दरअसल चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के प्रवक्ता मी फेंग ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चीन के अस्पतालों में बुखार के मरीज फिलहाल कम हैं, लेकिन सांस संबंधी बीमारियों जैसे इंफ्लुएंजा और कोविड19 का खतरा अभी भी बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में सर्दी की वजह से इंफ्लुएंजा वायरस और सांस संबंधी बीमारियां जैसे कोविड19 के मामले बढ़ सकते हैं। चीन की सरकार ने बताया कि उनके देश में इन्फ्लुएंजा संक्रमण की शुरुआत अक्तूबर में होती है। देश के दक्षिणी प्रांतों में इंफ्लुएंजा के मामलों में 36.8 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। वहीं उत्तरी राज्यों में 57 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। चीन की सरकार का कहना है कि कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि जिन मरीजों को इंफ्लुएंजा ए वायरस का संक्रमण हुआ, उन्हें इंफ्लुएंजा बी वायरस का संक्रमण भी हुआ। इसका मतलब है कि इंफ्लुएंजा संक्रमण से उनकी इम्युनिटी कमजोर हुई। ऐसे में आशंका है कि कमजोर इम्युनिटी के लोग कोरोना संक्रमण के भी शिकार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत में जेएन 1 के मामले 1200 हुए
भारत में Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium (INSACOG) ने बताया है कि शनिवार तक देश में कोरोना के नए सब-वैरिएंट जेएन.1 के कुल मामले 1200 रिकॉर्ड किए गए हैं। नगालैंड में भी जेएन.1 के मामले मिले हैं। इस तरह अब तक भारत के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जेएन.1 के मामले मिल चुके हैं। बीते कुछ हफ्ते पहले देश में कोरोना के मामलों में अचानक से उछाल देखा गया था, जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट भी जारी किया था और लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने और लोगों से दूरी बनाकर रखने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में जेएन.1 के सबसे ज्यादा 215 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा, तमिलनाडु और गुजरात में कोरोना के नए सब-वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed