फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid Virus more dangerous variant than Omicron come out In two years

एक्सपर्ट का दावा: दो साल में सामने आएगा ओमिक्रॉन से भी ज्यादा खतरनाक वैरिएंट, मचा सकता है तबाही

Sat, 26 Mar 2022 08:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Mar 2022 08:50 AM IST
सार

कोरोना के खिलाफ जंग में हम सभी को अभी एक लंबा सफर तय करना है। क्योंकि आने वाले समय में यह वायरस हमें अपने वैरिएंट को लेकर लगातार चौंकाता रहेगा।

विज्ञापन
Covid Virus more dangerous variant than Omicron come out In two years
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : Pixabay

विस्तार

आने वाले दो सालों में कोरोना का एक और वैरिएंट सामने आ सकता है। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन से भी ज्यादा खतरनाक होगा और भारी तबाही मचा सकता है। इंग्लैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और महामारी एक्सपर्ट क्रिस व्हिटी ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस हमें चौंका सकता है। 

विज्ञापन

 

क्रिस व्हिटी ने एक इंटरव्यू में कहा कि, कोरोना के खिलाफ जंग में हम सभी को अभी एक लंबा सफर तय करना है। क्योंकि आने वाले समय में यह वायरस हमें अपने वैरिएंट को लेकर लगातार चौंकाता रहेगा। उन्होंने कहा कि, कोरोना वायरस जिंदगी भर बना रह सकता है और आने वाले समय में यह एक सामान्य फ्लू की तरह हो सकता है। 

विज्ञापन


नया वैरिएंट बन सकता है मुसीबत
व्हिटी ने कहा कि, आने वाले दो सालों में नया वैरिएंट ओमिक्रॉन से भी ज्यादा मुसीबत पैदा कर सकता है। यह वैरिएंट किभी भी मुकाबले में कमजोर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि, यह बात पूरी तरह गलत है कि कोरोना वायरस अपने अंत की ओर है और दुनिया में यह अब सामान्य स्थिति की ओर पहुंच रहा है। क्योंकि नया वैरिएंट कभी भी आ सकता है और हमें इसके जोखिम के बारे में दोबारा सोचना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन




तीन में से एक की हो सकती है मौत
ब्रिटेन के एक्सपर्ट का कहना है कि नया वैरिएंट तीन में से एक मौत का जिम्मेदार हो सकता है। ऐसा इसलिए है कि ओमिक्रॉन वायरस वंश के एक अलग हिस्से से विकसित हुआ था, लेकिन इस बात की संभावना बिल्कुल नहीं है कि अगला वैरिएंट ओमिक्रॉन से ही विकसित होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed