फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid epidemic: Corona cases increased by 50 percent in Europe last month, 40735 new cases in 24 hours in Russia

कोविड महामारी: यूरोप में पिछले माह 50 प्रतिशत बढ़े कोरोना के मामले, रूस में 24 घंटे में 40735 लोग हुए संक्रमित

Sat, 06 Nov 2021 04:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जिनेवा/मॉस्को
एजेंसी, जिनेवा/मॉस्को Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 06 Nov 2021 04:22 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ के आपात स्थिति के प्रमुख डॉ. माइकल रयान ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, यूरोप में पिछले महीने कोरोना के मामलों में 50 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे टीकों की पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद यह महामारी का केंद्र बना हुआ है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 6407 मामले मॉस्को में मिले हैं।

विज्ञापन
Covid epidemic: Corona cases increased by 50 percent in Europe last month, 40735 new cases in 24 hours in Russia
corona in world - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस में एक दिन में 40,735 नए मामले मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 8,714,595 पहुंच गई। इससे एक दिन पहले 40217 नए मामले दर्ज हुए थे। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 6407 मामले मॉस्को में मिले हैं। इसी तरह 1192 मौतों के साथ अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 2,44,447 हो गई। 

विज्ञापन


यूरोप-मध्य एशिया बना कोरोना का नया केंद्र
डब्ल्यूएचओ के आपात स्थिति के प्रमुख डॉ. माइकल रयान ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, यूरोप में पिछले महीने कोरोना के मामलों में 50 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे टीकों की पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद यह महामारी का केंद्र बना हुआ है। बहुत सारे टीके उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन टीके का उपयोग समान नहीं रहा है। संगठन ने यूरोपीय अधिकारियों से कोरोना टीकाकरण में अंतर को बंद करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


फरवरी तक 5 लाख और मौत की आशंका : डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के यूरोप क्षेत्र के निदेशक डॉ. हंस क्लूज ने कहा, कोरोना मामलों की संख्या फिर से करीब-करीब रिकार्ड स्तर तक बढ़ने लगी है। कुछ जगहों पर रोकथाम उपायों में ठील और टीकाकरण की कम दर वायरस की नई लहर की ओर संकेत कर रही है। उन्होंने कहा, 53 देशों के क्षेत्र में कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती होने की दर पिछले हफ्ते की तुलना में दोगुनी से अधिक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि ऐसा ही चला तो इस क्षेत्र में फरवरी तक पांच लाख लोगों को कोरोना से जान गंवानी पड़ सकती है। इस क्षेत्र में एक हफ्ते में 18 लाख के करीब लोग संक्रमित हुए हैं। पिछले हफ्ते से इसमें लगभग छह फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, इस दौरान 24 हजार लोगों ने जान गंवाई है, जिसमें 12 फीसदी का इजाफा हुआ है।

47 फीसदी लोगों का टीकाकरण पूरा
डॉ हांस क्लूज ने कहा, इस क्षेत्र के देशों में टीकाकरण की रफ्तार अलग-अलग है। औसतन 47 फीसदी लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। सिर्फ आठ देश ऐसे हैं, जहां पर 70 फीसदी आबादी टीके की सभी खुराकें ले चुकी है। 

जहां 40 फीसदी आबादी को टीका लग चुके वे देश दान करें टीका 
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रियस ने कहा, जिन देशों ने अपनी 40 फीसदी से अधिक आबादी का टीकाकरण किया है, उन्हें अपनी कोरोना खुराक को विकासशील देशों को दान करना चाहिए, क्योंकि ऐसे देशों में कोरोना का पहला टीका भी मिला है।


भारत में 12729 नए मामले, 221 मौतें 
नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12729 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 221 लोगों की महामारी से मौत भी हई। इस दौरान 12165 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इसके साथ ही देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,48,922 हो गई। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में 262 नए मामले मिले, 6 लोगों की जान गई और 269 मरीज ठीक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed