{"_id":"60f22df505001b4aab4b1660","slug":"covid-epidemic-corona-again-uncontrollable-in-america-cases-increased-by-121-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड महामारी: अमेरिका में कोरोना फिर बेकाबू, 121 प्रतिशत बढ़े केस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड महामारी: अमेरिका में कोरोना फिर बेकाबू, 121 प्रतिशत बढ़े केस
Sat, 17 Jul 2021 06:40 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:40 AM IST
सार
- अमेरिका में रोज 26,000 से अधिक आ रहे केस
- एक महीने पहले नए मामलों की संख्या 11,000 हो गई
- 50 राज्यों में संक्रमण दर बढ़ी है लेकिन 19 राज्यों में नए मरीज हुए दोगुने
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : pixabay
विस्तार
कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे अमेरिका में फिर से हालात बिगड़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को 28,315 नए मरीज मिले जबकि 280 की मौत हुई है। एक सप्ताह में नए मरीज 121 फ़ीसदी की दर से बढ़े हैं।
विज्ञापन
एक महीने पहले नए मामलों की संख्या 11,000 हो गई थी लेकिन अब रोज 26,000 से अधिक केस आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सभी 50 राज्यों में संक्रमण दर बढ़ी है लेकिन 19 राज्यों में नए मरीज दोगुने हुए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में टीकाकरण घटा है। अमेरिका में 16 करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराक लक चुकी है। अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि टीका लगवा चुके लोग सुरक्षित था। यहां तक कि डेल्टा वैरिएंट से भी बच सकते हैं।
विज्ञापन
बंद स्थानों में भी मास्क अनिवार्य
लॉस एंजलिस काउंटी ने डेल्टा वैरिएंट का खतरा बढ़ने से टीका लगवा चुके लोगों को भी बंद स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। रोजाना एक हजार मामला रहे हैं। बीते दो सप्ताह की तुलना में नए मामलों में 279 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भर्ती होने वाले मरीजों की दर 27 फीसदी हो गई है।
10 करोड़ अमेरिकियों को खतरा
यूनिवर्सिटी आफ मिनेसोटा के सेंटर फॉर इनफेक्शियस डिजीज रिसर्च एंड पॉलिसी के निदेशक डॉ माइकल ऑस्टोहोल्स के मुताबिक, हालांकि यह संक्रमण जनवरी जैसा नहीं, लेकिन अमेरिका में 10 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस से सबसे अधिक खतरा है। मिसौरी में आईसीयू बेड की किल्लत महामारी बेकाबू होने का संकेत है।