फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19: Preparations for a booster vaccine in Britain, so that there would be no danger from the new Corona strain in the winter season

कोविड: ब्रिटेन में बूस्टर टीका लगाने की तैयारी, ताकि सर्दी के सीजन में न हो नए स्ट्रेन से खतरा

Thu, 01 Jul 2021 05:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 01 Jul 2021 05:37 PM IST
सार

ब्रिटेन ने कोरोना रोधी तीसरे टीके लगाने का फैसला किया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद के अनुसार तीसरा टीका पहले लगाए गए दो टीकों के माध्यम से नागरिकों मिली आजादी को बरकरार रखेगा। 
 

विज्ञापन
Covid-19: Preparations for a booster vaccine in Britain, so that there would be no danger from the new Corona strain in the winter season
corona booster shot - फोटो : istock

विस्तार

ब्रिटिश सरकार कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुकी अपनी संवेदनशील आबादी को सितंबर से बूस्टर टीका लगाने की तैयारी कर रही है। इससे आगामी सर्दी के सीजन से पहले कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के खिलाफ सुरक्षा बरकरार रखी जा सकेगी। 

विज्ञापन


बीबीसी की खबर के मुताबिक, ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कोविड टीका बूस्टर कार्यक्रम की योजना बनाने की मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल मंत्री साजिद जावेद ने कहा कि मंत्री सितंबर से कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए एनएचएस के साथ काम कर रहे हैं। हमारा पहला कोविड-19 टीकाकरण अभियान देश में आजादी बहाल कर रहा है और हमारा बूस्टर कार्यक्रम इस आजादी की रक्षा करेगा।
विज्ञापन


'एक्सप्रेस' अखबार के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि टीकाकरण पर संयुक्त समिति की सलाह के बाद योजना की रूपरेखा तय की गई और वार्षिक फ्लू टीकाकरण अभियान शुरू होने के साथ ही इसकी शुरुआत होगी। संयुक्त समिति से मिली अंतरिम सलाह यह है कि बूस्टर से कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी और सर्दियां आने से पहले कोरोना वायरस के लिहाज से संवेदनशील लोगों की संक्रमण के नए स्वरूपों से रक्षा में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन करोड़ संवेदनशील लोगों के लिए यह खुराक जरूरी
टीका विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील तीन करोड़ से अधिक लोगों को तीसरी खुराक लेनी चाहिए। इसमें 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोग शामिल होंगे। ऐसा माना जाता है कि ये टीके कम से कम छह महीने तक लोगों की गंभीर रूप से बीमार पड़ने से सुरक्षा करेंगे,  लेकिन अभी तक इस पर पर्याप्त आंकड़ें नहीं आए है कि इन टीकों की प्रतिरोधक क्षमता कब तक रहेगी। अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है कि कौन-सा टीका लगाया जाएगा।


सरकार ने कहा कि इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है कि क्या टीके की बूस्टर खुराक लेने का अभियान चलाना आवश्यक है, लेकिन अधिकारियों ने सलाह दी है कि एहतियातन तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed