सिर्फ मास्क पहने हुए लोगों के लिए दरवाजा खोलती है यह मशीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्क मौजूदा समय की एक जरूरत बन गई है। यह एक सुरक्षा उपकरण है जिसे घर के बाहर कदम रखते ही हमेशा पहन लेना चाहिए। दूसरे शब्दों में कहें तो, मास्क को अलमारी में कपड़ों के साथ रख देना चाहिए और यह एक ऐसी चीज है जो हर किसी को करना चाहिए। समय-समय पर सोशल मीडिया पर विभिन्न पोस्ट के जरिए लोग इसके महत्व के बारे में याद दिलाते रहते हैं।
फिर भी, आपने ऐसे वीडियो और पोस्ट देखे होंगे जहां लोग मास्क पहनने से मना कर देते हैं। ऐसा किसी दुकान में घुसने या सार्वजनिक स्थानों पर घूमने के दौरान होता है। थाईलैंड में कुछ स्थानीय दुकानें अब यह जांचने के लिए एक नई टेक्नोलॉजी लेकर आई हैं कि कोई ग्राहक दुकान में घुसते वक्त मास्क पहने हुए है या नहीं।
थाईलैंड के दुकानों में इस्तेमाल की जा रही तकनीक एक स्कैनर है जो किसी प्रतिष्ठान में घुसने वाले व्यक्ति के चेहरे पर मास्क को स्कैन करता है। और, यदि उनके चेहरे पर मास्क नहीं है, तो उस स्थान के ऑटोमैटिक दरवाजे नहीं खुलते हैं। इसके साथ ही, यह व्यक्ति के शरीर के तापमान को भी जांचता है।
सोशल मीडिया ट्विटर पर नियाल हार्बिसन नाम के एक व्यक्ति ने इसका एक वीडियो साझा किया है। इस टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करने वाला यह वीडियो अब वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक 6.7 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।
My local shops in Thailand. In 2 seconds scans my temperature and to see if wearing mask. Doors don’t open if not. 3 cases in 100+ days here. Removes awkward mask arguments for staff as well. pic.twitter.com/4Eac5fMsLR
— Niall Harbison (@NiallHarbison) October 4, 2020
हार्बिसन ने वीडियो साझा किया और लिखा, "यह थाईलैंड में मेरी स्थानीय दुकानें हैं। 2 सेकंड में मेरे तापमान को स्कैन करता है और यह देखता है कि मास्क पहन रखा है या नहीं। यदि नहीं है तो दरवाजे नहीं खुलते। यहां 100 से ज्यादा दिनों में 3 मामले आए हैं। यह कर्मचारियों को मास्क नहीं पहने लोगों से अनावश्यक बहस से भी बचाता है।"
सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद से, इस क्लिप को बहुत ज्यादा लोगों ने पसंद किया और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ज्यादातर लोग ऐसी टेक्नोलॉजी आ गई है, इस बात को लेकर खुश थे।
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा, "पूरी तरह सहमत हूं। बिना मास्क के एंट्री नहीं।"
एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "यह बहुत बढ़िया है।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "यदि लोग सिर्फ विचार करने लगें, तो इन महंगे उपायों की जरूरत नहीं पड़ेगी।"