फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   covid 19 precautions measures Automatic door opens only for people wearing masks video of the machine goes viral

सिर्फ मास्क पहने हुए लोगों के लिए दरवाजा खोलती है यह मशीन

Thu, 08 Oct 2020 03:16 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 08 Oct 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
covid 19 precautions measures Automatic door opens only for people wearing masks video of the machine goes viral
Face Mask Scanner Machine - फोटो : Twitter/@NaillHarbison

मास्क मौजूदा समय की एक जरूरत बन गई है। यह एक सुरक्षा उपकरण है जिसे घर के बाहर कदम रखते ही हमेशा पहन लेना चाहिए। दूसरे शब्दों में कहें तो, मास्क को अलमारी में कपड़ों के साथ रख देना चाहिए और यह एक ऐसी चीज है जो हर किसी को करना चाहिए। समय-समय पर सोशल मीडिया पर विभिन्न पोस्ट के जरिए लोग इसके महत्व के बारे में याद दिलाते रहते हैं। 

विज्ञापन


फिर भी, आपने ऐसे वीडियो और पोस्ट देखे होंगे जहां लोग मास्क पहनने से मना कर देते हैं। ऐसा किसी दुकान में घुसने या सार्वजनिक स्थानों पर घूमने के दौरान होता है। थाईलैंड में कुछ स्थानीय दुकानें अब यह जांचने के लिए एक नई टेक्नोलॉजी लेकर आई हैं कि कोई ग्राहक दुकान में घुसते वक्त मास्क पहने हुए है या नहीं। 
विज्ञापन




थाईलैंड के दुकानों में इस्तेमाल की जा रही तकनीक एक स्कैनर है जो किसी प्रतिष्ठान में घुसने वाले व्यक्ति के चेहरे पर मास्क को स्कैन करता है। और, यदि उनके चेहरे पर मास्क नहीं है, तो उस स्थान के ऑटोमैटिक दरवाजे नहीं खुलते हैं। इसके साथ ही, यह व्यक्ति के शरीर के तापमान को भी जांचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया ट्विटर पर नियाल हार्बिसन नाम के एक व्यक्ति ने इसका एक वीडियो साझा किया है। इस टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करने वाला यह वीडियो अब वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक 6.7 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।



हार्बिसन ने वीडियो साझा किया और लिखा, "यह थाईलैंड में मेरी स्थानीय दुकानें हैं। 2 सेकंड में मेरे तापमान को स्कैन करता है और यह देखता है कि मास्क पहन रखा है या नहीं। यदि नहीं है तो दरवाजे नहीं खुलते। यहां 100 से ज्यादा दिनों में 3 मामले आए हैं। यह कर्मचारियों को मास्क नहीं पहने लोगों से अनावश्यक बहस से भी बचाता है।" 

सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद से, इस क्लिप को बहुत ज्यादा लोगों ने पसंद किया और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ज्यादातर लोग ऐसी टेक्नोलॉजी आ गई है, इस बात को लेकर खुश थे।

एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा, "पूरी तरह सहमत हूं। बिना मास्क के एंट्री नहीं।" 

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "यह बहुत बढ़िया है।" 

एक अन्य यूजर ने लिखा, "यदि लोग सिर्फ विचार करने लगें, तो इन महंगे उपायों की जरूरत नहीं पड़ेगी।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed