{"_id":"5eb748098ebc3e08ed246776","slug":"covid-19-positive-pakistan-female-doctor-exposes-country-s-preparedness-to-tackle-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: महिला डॉक्टर ने कोरोना वायरस प्रबंधन पर खोली इमरान सरकार की पोल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: महिला डॉक्टर ने कोरोना वायरस प्रबंधन पर खोली इमरान सरकार की पोल
Sun, 10 May 2020 05:49 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 10 May 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान- कोरोना वायरस
- फोटो : social media
'बदकिस्मती है कि सरकार डॉक्टरों को सैल्यूट करती है, लेकिन उन्हें काम के समय रुकने के लिए अलग कमरे नहीं दे सकती।' पाकिस्तान में मरीज का इलाज करते हुए कोरोना वायरस से संक्रमित हुई एक महिला चिकित्सक डॉ शारबत ने पाकिस्तान की बदइंतजामी की पोल खोलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह टिप्पणी की। उन्हाेंने मरीजों को संभालने में हुई इन बदइंतजामियों को संक्रमण फैलने की वजह बताया। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के बाल एवं महिला चिकित्सालय में कार्यरत इस डॉक्टर ने एक कमरे में खुद को कैद करने के बाद यह वीडियो तैयार किया।
विज्ञापन
वीडियो में डॉ. शारबत ने बताया कि लक्षण मिलने के बावजूद उनकी एक सहकर्मी चिकित्सक को जबरन काम करवाया गया। इसके बाद मंगलवार को संबंधित अस्पताल के 15 लोग संक्रमित मिले। सरकार ने इसे सील करवा दिया। डॉक्टरों को जहां ठहराया गया है, वहां शौचालय व अन्य सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वे घर नहीं जाना चाहती क्योंकि वहां उनके बेटे व पति को संक्रमण होने का अंदेशा है। कई बार अधिकारियों से बात करने पर भी उन्हें कोई मदद नहीं मिली। जिस पर उन्होंने दुख और नाराजगी जताई। पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 30 हजार के करीब पहुंच रही है, यहां रोजाना 1500 से 2000 मामले मिल रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय समन्वय समिति अध्यक्ष इमरान खान ने शनिवार से लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की है।
विज्ञापन