फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVID-19 : Pakistan, Raiwind, Strict prohibition on leaving home, medical store closed, Combating coronavirus

कोरोना: पाकिस्तान के रायविंड में घर से बाहर निकलने पर सख्त मनाही, मेडिकल स्टोर तक बंद

Fri, 03 Apr 2020 05:36 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, लाहौर।
वर्ल्ड डेस्क, लाहौर। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Apr 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
COVID-19 : Pakistan, Raiwind, Strict prohibition on leaving home, medical store closed, Combating coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : social media

पाकिस्तान में भी तब्लीगी जमात के जलसे से बढ़ी संक्रमण की रफ्तार से रायविंड शहर में इतना सख्त लॉकडाउन है कि खाद्य पदार्थों व दवा के स्टोर भी नहीं खुल पा रही हैं। सुरक्षाकर्मी पूरे शहर में गश्त कर रहे हैं और सख्ती करवा रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर पांव रखने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी तब्लीगी जमात के 40 धर्म उपदेशकों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई, सैकड़ों नए संदिग्ध मामले सामने आए। पाकिस्तान में वायरस संक्रमितों की संख्या 2250 पहुंच गई, 32 की मौत हो चुकी है। पंजाब में 845 और सिंध में 709 मामले मिले हैं।
विज्ञापन


लाहौर से 50 किमी दूर स्थित कसूर में जमात के 50 सदस्यों को एकांतवास केंद्र में रखा है, जिनमें पांच नाइजीरियाई हैं। इसी तरह सिंध प्रांत के हैदरबाद में 38 कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं। यह सभी तब्लीगी जमात के सदस्य हैं, इसे क्षेत्रीय संक्रमण करार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने संभाला मोर्चा...
वायरस के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान केंद्र व राज्य के बीच समन्वय के लिए पाकिस्तानी सेना नजर रखेगी। वायु रक्षा कमान के कमांडर ले. ज. हमूद उज जमान खान को राष्ट्रीय कमान व ऑपरेशन केंद्र का समन्वयक बनाया गया। इसका काम सरकार की प्रधानमंत्री इमरान खान की रहनुमाई में बनी कोर समिति और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की सिफारिशों को लागू करना होगा।

लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्ती

पुलिस ने पंजाब व सिंध राज्यों की मस्जिदों में छिपे जमातियों को मस्जिदों से ही धरा है। उन्हें लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में पुलिस थानों के लॉकअप में डाला गया है। विपक्षी दल पीएमएल-नवाज ने गलत बताते हुए तब्लीगियों से सम्मान से पेश आने की मांग की है।

रायविंड में जमात का मुख्यालय...
रायविंड मरकज को पाकिस्तान में जमात का मुख्यालय माना जाता है। मार्च में मनाही व कोरोना वायरस फैलने की चेतावनी के बावजूद जमात ने यहां अपना सालाना सम्मेलन करवाया। वहां अब भी 600 तब्लीगी मौजूद हैं। इनमें से 110 के सैंपल में 41 में संक्रमण मिला।

चार देशों में फैलाया संक्रमण...
तब्लीगियों को 4 देशों में वायरस फैलाने का संदिग्ध माना जा रहा है। भारत, मलयेशिया और ब्रुनेई अन्य देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed