{"_id":"5e87c8a48ebc3e6fd22b32e9","slug":"covid-19-pakistan-fears-economic-losses-of-rs-2-5-trillion-unemployment-of-18-5-million-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid19: पाकिस्तान में 1.85 करोड़ लोगों की जाएगी नौकरी, तीन माह में 25 खरब रुपये का होगा नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid19: पाकिस्तान में 1.85 करोड़ लोगों की जाएगी नौकरी, तीन माह में 25 खरब रुपये का होगा नुकसान
Sat, 04 Apr 2020 05:07 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान- कोरोना वायरस
- फोटो : social media
पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी के कारण 1.85 करोड़ लोगों की नौकरी जा सकती है और तीन महीने में अर्थव्यवस्था को लगभग 25 खरब रुपये के नुकसान का अनुमान है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि मूल्यांकन सीमित, मध्यम और पूर्ण लॉकडाउन पर आधारित है।
विज्ञापन
योजना मंत्रालय में बृहस्पतिवार को आयोजित एक अंतर-मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान नुकसान का अनुमान सामने आया, जहां अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी संस्थाओं से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रारंभिक अनुमानों और पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स द्वारा किए गए प्रारंभिक शोध पर चर्चा की। योजना आयोग के उपाध्यक्ष डॉ जहजेब खान ने कहा कि यह व्यापक रूप से माना जाता है कि वायरस के प्रभाव और समग्र अर्थव्यवस्था पर लॉकडाउन का आर्थिक मापदंडों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन