फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19 : Eight more people died in Shanghai, more than 19300 new cases of Omicron found in China

कोविड-19 : शंघाई में आठ और लोगों की मौत, चीन में ओमिक्रॉन के 19300 से अधिक नए मामले मिले

Fri, 22 Apr 2022 05:40 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 22 Apr 2022 05:40 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 के नए मामलों में पिछले सप्ताह लगभग एक चौथाई की कमी दर्ज की गई। मार्च के अंत से मामलों में लगातार गिरावट जारी है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा, हर क्षेत्र में नए मामलों में गिरावट है, अमेरिका में यह गिरावट सिर्फ दो प्रतिशत ही दर्ज की गई।

विज्ञापन
Covid 19 : Eight more people died in Shanghai, more than 19300 new cases of Omicron found in China
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTi

विस्तार

चीन के शंघाई शहर में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत के बाद पूर्वी महानगर में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 25 हो गए हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में ‘ओमिक्रॉन’ स्वरूप से संबंधित 19,300 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2019 में कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के बाद से देश में कुल 4,663 लोगों की मौत हुई है। चीन में बुधवार को 19,382 नए मामले मिले, जिनमें अधिकांश मामले शंघाई के हैं। इनमें से 2,830 में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था, लेकिन उन्हें भी अन्य मरीजों के साथ निर्धारित अस्पतालों में ही इलाज कराना होगा। 
विज्ञापन


महामारी वैज्ञानिकों का कहना है कि देश के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है, बुजुर्गों में टीकाकरण दर कम होने के कारण चीन में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील देने में परेशानी आ रही है। शंघाई के अलावा 17 अन्य प्रांतों में भी कोरोना के नए मामले आए हैं। इनमें जिलिन में 95 और बीजिंग में एक मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वैश्विक मामलों में पिछले सप्ताह एक चौथाई कमी : डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 के नए मामलों में पिछले सप्ताह लगभग एक चौथाई की कमी दर्ज की गई। मार्च के अंत से मामलों में लगातार गिरावट जारी है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा, हर क्षेत्र में नए मामलों में गिरावट है, अमेरिका में यह गिरावट सिर्फ दो प्रतिशत ही दर्ज की गई। कुल मिलाकर अब तक दुनिया में 50.2 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और करीब 62 लाख लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed