फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVID-19 Daily Omicron cases in the UK triple to more than 10,000 death toll jumps to seven news and updates

ओमिक्रॉन का खतरा: ब्रिटेन में एक दिन में ही तीन गुना हो गए नए वैरिएंट के केस, इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हुई

Sun, 19 Dec 2021 06:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 19 Dec 2021 06:55 PM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैज्ञानिकों ने एक दिन पहले ही कहा था कि जिन भी जगहों पर ओमिक्रॉन कम्युनिटी स्प्रेड (सामुदायिक प्रसार) की स्थिति तक पहुंच गया है, वहां इसके मामले डेढ़ से तीन दिन में दोगुने हो रहे हैं।

विज्ञापन
COVID-19 Daily Omicron cases in the UK triple to more than 10,000 death toll jumps to seven news and updates
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के डर के बीच ब्रिटेन में वैक्सीन लगवाने के लिए कतारें लगने लगीं हैं। - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसका सबसे बुरा असर दक्षिण अफ्रीका के बाद ब्रिटेन में देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिन के आंकड़ों को देखा जाए तो यहां लगातार कोरोना के केस 90 हजार के करीब बने हुए हैं, लेकिन जीनोम सीक्वेंसिंग की क्षमता बढ़ने के साथ ओमिक्रॉन की रफ्तार तीन गुना दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि शनिवार को देश में 10 हजार 59 केस दर्ज किए गए, जो कि शुक्रवार के 3201 केस के मुकाबले लगभग तीन गुना है। इसी के साथ देश में अब ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 24 हजार 968 पहुंच गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ जान गंवाने वालों की संख्या एक से बढ़कर सात पर पहुंच गई है। हालांकि, कोरोना से मरने वालों के दैनिक आंकड़ों में कोई बड़ा उछाल अब तक देखने को नहीं मिला है। जहां शुक्रवार को कोरोना से 111 लोगों की जान गई थी, वहीं शनिवार को यह आंकड़ा 125 पहुंच गया, जो कि पिछले शनिवार ( 11 दिसंबर) के 132 मौतों के मुकाबले कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैज्ञानिकों ने एक दिन पहले ही कहा था कि जिन भी जगहों पर ओमिक्रॉन कम्युनिटी स्प्रेड (सामुदायिक प्रसार) की स्थिति तक पहुंच गया है, वहां इसके मामले डेढ़ से तीन दिन में दोगुने हो रहे हैं। ब्रिटेन में भी यह बात काफी हद तक सामने आ रही है, जहां ओमिक्रॉन के मामले एक दिन में ही तीन गुना से ज्यादा पाए गए हैं। 


लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रहे ब्रिटेन-नीदरलैंड
ओमिक्रॉन के बढ़ते कहर को देखते हुए कई देश अभी से लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रहे हैं। ब्रिटेन के अलावा नीदरलैंड और कई यूरोपीय देशों ने लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइंस तैयार करनी शुरू कर दी हैं। इसके अलावा यूके में शामिल स्कॉटलैंड और वेल्स ने लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठा होने को लेकर नियम लागू करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed