फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 Crisis china corona surge hiding of corona cases leads worldwide concerns

Covid-19: कोरोना मामलों की जानकारी देने से कतरा रहा चीन, भारत समेत कई देश चिंतित, पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत

Thu, 29 Dec 2022 10:25 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 29 Dec 2022 10:25 PM IST
सार

नवंबर 2019 में वुहान में पहली बार कोरोना वायरस का पता चलने के बाद भी चीन ने इसकी जानकारी साझा नहीं की थी। तीन साल बाद अब बीएफ.7 वैरिएंट चीन में तबाही मचा रहा है। इसको लेकर दुनियाभर के देश सतर्क हो गए हैं।

विज्ञापन
Covid-19 Crisis china corona surge hiding of corona cases leads worldwide concerns
चीन में कोरोना का कहर। - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन एक बार फिर से कोरोना महामारी की गिरफ्त में है। ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट बीएफ.7 तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। इससे देश में हाहाकार मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में कोरोना संक्रमण के प्रतिदिन लाखों मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन चीन ने अब तक कोविड महामारी को लेकर जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन


भारत समेत दुनिया के कई देश चिंतित
चीन के इस रवैये के कारण भारत समेत दुनिया के कई देश चिंतित हैं, क्योंकि नवंबर 2019 में वुहान में पहली बार कोरोना वायरस का पता चलने के बाद भी चीन ने इसकी जानकारी साझा नहीं की थी। तीन साल बाद अब बीएफ.7 वैरिएंट चीन में तबाही मचा रहा है। इसको लेकर दुनियाभर के देश सतर्क हो गए हैं। भारत, जापान, अमेरिका, इटली, ताइवान समेत कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड जांच जरूरी कर दी है। कहा जा रहा कि चीन महामारी की स्थिति का खुलासा नहीं कर रहा है। ऐसे में अन्य देशों के लिए वायरस की गंभीरता की सटीक जानकारी का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस बात पर जोर दिया है कि चीन में फैले कोविड संक्रमण की गंभीरता पर और जानकारी सामने आने की जरूरत है। यूरोपीय संघ भी चीन में कोरोना स्थिति को लेकर असमंजस में है और स्थिति का आकलन कर रहा है। वहीं, जर्मनी ने कहा है कि ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि चीन में लोगों को संक्रमित कर रहा बीएफ.7 वैरिएंट ने कितना खतरनाक रूप धारण किया है। लेकिन वह स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने अन्य देशों को किया अलर्ट
वहीं, कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के जोखिमों को देखते हुए वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन जैसे हालात अन्य देशों में भी बिगड़ सकते हैं। जिन देशों ने चीनी टीकों का आयात किया था उन्हें इसकी प्रभावशीलता और लोगों की प्रतिरक्षा को लेकर फिर से जांच की आवश्यकता है। ज्यादातर संक्रमितों में वैक्सीन से बनीं एंटीबॉडीज की प्रभाविकता कम देखी जा रही है, जिससे उनमें गंभीर रोग का खतरा बढ़ गया है। चीन जैसे हालात अन्य देशों में भी हो सकता है, इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed