{"_id":"5ea154cb8ebc3e9068717e1f","slug":"covid-19-china-announces-additional-usd-30-million-grant-for-who","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: चीन ने डब्ल्यूएचओ को तीन करोड़ डॉलर का अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19: चीन ने डब्ल्यूएचओ को तीन करोड़ डॉलर का अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा की
Thu, 23 Apr 2020 02:12 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लिए तीन करोड़ डॉलर के अतिरिक्त अनुदान की घोषणा की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। यह अनुदान चीन के द्वारा इससे पहले डब्ल्यूएचओ को दी गई दो करोड़ डॉलर की राशि के अतिरिक्त होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि चीन ने कुछ ही रोज पहले अमेरिका द्वारा डब्ल्यूएचओ का वित्त पोषण रोकने पर पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। अमेरिका ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में डब्ल्यूएचओ की भूमिका पर सवाल उठाते हुए वित्तपोषण रोका है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि डब्ल्यूएचओ का रवैया पक्षपाती है और वह चीन के पक्ष में झुका हुआ है।
विज्ञापन