{"_id":"5e9f64e8ec834416d7609049","slug":"covid-19-all-countries-intensify-efforts-to-deal-with-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी देश कोरोना वायरस महामारी से निपटने की कोशिशें करें तेज : यूएन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सभी देश कोरोना वायरस महामारी से निपटने की कोशिशें करें तेज : यूएन
Wed, 22 Apr 2020 02:56 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 22 Apr 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
यूएन
- फोटो : twitter
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दवाओं, टीकों और मेडिकल उपकरणों के विकास व निर्माण की गति को बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर कदम उठाने की अपील की है। मैक्सिको द्वारा तैयार प्रस्ताव में महासचिव एंतोनियो गुटेरस से डब्ल्यूएचओ की अहम भूमिका को स्वीकार करते हुए उसके साथ मिलकर काम करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
प्रस्ताव में सभी जरूरतमंदों, खासकर सभी विकासशील देशों के लोगों के लिए जांचों, चिकित्सकीय आपूर्ति, दवाओं एवं कोरोना वायरस से बचने के लिए भविष्य में बनने वाले टीकों तथा समय पर समान उपलब्धता सुनिश्चित करने के विकल्पों की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
यह प्रस्ताव ऐसे समय में तैयार किए गए जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के मामले में डब्ल्यूएचओ के नाकाम रहने को लेकर उसकी फंडिंग रोक दी है। बता दें कि मौजूदा दौर में महासभा की बैठक न होने के चलते यदि 193 मेें से कोई भी सदस्य देश इसकी समय सीमा खत्म होने से पूर्व आपत्ति जताता है तो प्रस्ताव को खारिज मान लिया जाता है। लेकिन इस प्रस्ताव पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई है। 170 देशों ने इस प्रस्ताव को प्रायोजित किया है।
विज्ञापन