{"_id":"63cd608dd5750111ef3a123d","slug":"covid-19-about-13000-people-died-china-within-week-threat-looms-large-in-many-other-countries-including-india-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19: चीन में एक हफ्ते के भीतर 13000 लोगों की मौत, भारत समेत कई अन्य देशों में भी मंडराने लगा खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid 19: चीन में एक हफ्ते के भीतर 13000 लोगों की मौत, भारत समेत कई अन्य देशों में भी मंडराने लगा खतरा
Sun, 22 Jan 2023 09:43 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:43 PM IST
सार
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के प्रमुख वू जून्यो ने कहा, लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान लोगों के बड़े पैमाने पर यात्रा कर सकते हैं, जिसके कारण महामारी फैल सकती है।
विज्ञापन
चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में एक सप्ताह के भीतर 12 हजार 658 लोगों की मौत हुई। ये आंकड़ा केवल उन लोगों का है जो जिनकी अस्पतालों में मौत हुई। घरों में हुई मरीजों की मौतें इसमें शामिल नहीं हैं। यह जानकारी चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने दी है। इससे पहले चीन में 8 दिसंबर से 12 जनवरी तक 59 हजार 938 हजार लोगों की मौत के आंकड़े सामने आए थे। इसके साथ ही भारत, अमेरिका सहित अन्य देशों पर भी कोविड की नई लहर का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के प्रमुख वू जून्यो ने कहा, लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान लोगों के बड़े पैमाने पर यात्रा कर सकते हैं, जिसके कारण महामारी फैल सकती है। चीन के इस लूनर न्यू ईयर पर छुट्टियां रहती हैं इसलिए चीन के लोग रिश्तेदारों से मिलने के लिए अलग-अलग जगहों की यात्राएं करते हैं। वू ने कहा कि देश के 80% यानी करीब 110 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसलिए अगले दो या तीन महीनों में नई वेव आने की आशंका कम है।
विज्ञापन