{"_id":"5eb5fb4b8ebc3e90322f2ac7","slug":"couple-in-london-not-interested-in-giving-birth-to-new-child-coronavirus-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल: लंदन में बच्चा चाहने वाले हुए कम, महिलाएं इस समय नहीं चाहती गर्भधारण करना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना काल: लंदन में बच्चा चाहने वाले हुए कम, महिलाएं इस समय नहीं चाहती गर्भधारण करना
Sat, 09 May 2020 06:07 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 09 May 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस में गर्भवती
- फोटो : social media
महामारी के कहर के बीच माता-पिता बनने की चाह रखने वालों की संख्या घट गई है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा 1482 लोगों के साक्षात्कार के बाद यह निष्कर्ष निकला। इटली के यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरेंस की रिपोर्ट के अनुसार सर्वे साक्षात्कार में शामिल लोगों में से 1214 करीब 81.9 फीसदी लोग इस दौर माता-पिता बनने की इच्छा नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
महिलाएं इस समय गर्भधारण से बचना चाहती हैं। 260 लोग महामारी से पहले बच्चे की योजना बना रहे थे, पर महामारी के हावी होने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। लोग इस फैसले का कारण भविष्य में आर्थिक कठिनाईयों के साथ मौजूदा हालात और महामारी को मान रहे हैं।
विज्ञापन
इटली के असिस्टेड रिप्रोडक्शन टेक्नोलॉजी की एलिसाबेट्टा मिसेली का कहना है कि लॉकडाउन के कारण इस तरह का फैसला लेने वालों की संख्या बढ़ी है। इसका सबसे बड़ा कारण है, आमदनी की चिंता 40 फीसदी लोग अपने वेतन और नौकरी को लेकर अधिक चिंतित हैं।
विज्ञापन