{"_id":"5ecef2fb8ebc3e90b43df14e","slug":"costa-rica-becomes-the-sixth-latin-american-country-to-approve-same-sex-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने वाला छठा लैटिन अमेरिकी देश बना कोस्टा रिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने वाला छठा लैटिन अमेरिकी देश बना कोस्टा रिका
Thu, 28 May 2020 04:38 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, कोस्टा रिका
अमर उजाला नेटवर्क, कोस्टा रिका
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 28 May 2020 04:38 AM IST
विज्ञापन
कोस्टा रिका में पहला समलैंगिक विवाह
- फोटो : Social Media
समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला कोस्टा रिका अब नया देश बन गया है। यह देश लैटिन अमेरिका के उन छह देशों में शामिल हो गया है, जहां समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी दे दी गई है। देश के उच्चतम न्यायालय के समलैंगिक विवाह पर लगी पाबंदी को हटाने वाले आदेश को मंगलवार को अमली जामा पहना दिया गया।
विज्ञापन
आधी रात को पाबंदी हटाए जाने के बाद प्रेमी जोड़ों ने जश्न मनाया, जिनमें से कुछ समारोहों का प्रसारण भी किया गया। एक नोटरी ने दरित्जा अराया और अलेक्जेंड्रा क्विरोस की आधी रात के बाद शादी भी कराई। यह कोस्टा रिका में पहला समलैंगिक विवाह है और इसका इंरटनेट पर लाइव प्रसारण किया गया। हाल ही में इक्वाडोर ने पिछले साल समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी थी। मैक्सिको के कुछ हिस्सों में भी समलैंगिक विवाह की अनुमति है। राष्ट्रपति कार्लोस अल्वाराडो ने सरकारी टेलीविजन और सोशल नेटवर्क पर दिए संदेश में कहा, ‘आज हम आजादी, समानता और लोकतांत्रिक संस्थानों का जश्न मना रहे हैं।’
विज्ञापन