{"_id":"5e3b5cff8ebc3ee5a243aee2","slug":"corruption-case-started-against-former-prime-minister-najib-razak-wife-rosmah-mansor-in-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया में पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मलयेशिया में पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू
Thu, 06 Feb 2020 05:55 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 06 Feb 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
रोसमा मंसूर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की पत्नी रोसमा मंसूर के खिलाफ बुधवार से क्वालालंपुर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई। उन पर अपने पति के सत्ता में रहने के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप है।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में रज्जाक के चुनाव हारने के बाद पुलिस ने उनके घर पर छापा मारकर करीब दो हजार करोड़ रुपये का सामान बरामद किया था।
रोसमा पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी परियोजनाएं की मंजूरी दिलाने के एवज में रिश्वत ली। अभियोजन के अनुसार, बोर्नियो द्वीप के सरकारी स्कूलों में सोलर पावर जनरेटर का टेंडर दिलाने के लिए उन्होंने एक कंपनी से 65 लाख रिंगिट (करीब साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये) की रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
बुधवार को रोसमा एक कार में बैठकर अदालत आई और सीधे अंदर चली गई। सुनवाई के दौरान उनके पति नजीब भी अदालत में मौजूद थे। नजीब पर भी मलयेशिया डेवलपमेंट बरहाद (एमडीबी) के कोष से अरबों डॉलर की हेराफेरी का आरोप है।
विज्ञापन