फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, China, Brazil, Dubai, US, Italy, Afghanistan, Britain

Corona World LIVE: रूस में पिछले 24 घंटे में 114 लोगों की मौत, 8706 नए मामले

Sat, 13 Jun 2020 09:04 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Sat, 13 Jun 2020 09:04 PM IST
सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 77 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 39 लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 21 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, China, Brazil, Dubai, US, Italy, Afghanistan, Britain
दुनियाभर में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन


रूस में पिछले 24 घंटे में 114 लोगों की मौत, 8706 नए मामले

  • रूस में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 8706 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5,20,129 पहुंच गई है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में 114 लोगों की मौत हुई है, जिससे देश में मौत का आंकड़ा 6829 हो गया है।
  • वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में 5,271 मरीज ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही देश में ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 274,641 हो गई है। 
  • विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को हुआ कोरोना

  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने दी। बात दें कि इससे पहले नौ जून को पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी पॉजिटिव पाए गए थे। यानी चार दिन में पाकिस्तान के दो पूर्व प्रधानमंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना प्रकोप के चलते प्रसव के दौरान मौत के मामले बढ़ रहे

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा है कि विकासशील देशों में जैसे-जैसे कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है, अधिकारी कुछ निश्चित आबादी पर संक्रमण के असंगत प्रभाव को लेकर खास तौर से चिंतित हैं।
  • इनमें वे महिलाएं भी शामिल हैं जिनमें प्रसव के दौरान जान जाने का जोखिम बढ़ा हुआ है।
  • महासचिव टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि डब्ल्यूएचओ उन लोगों पर प्रभाव को लेकर विशेष तौर पर चिंतित है जिन्हें स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में संघर्ष करना पड़ता है ..जैसे महिलाएं, बच्चे और किशोर।
  • टेड्रोस ने कहा कि वैश्विक महामारी ने कई देशों में स्वास्थ्य तंत्रों को बुरी तरह प्रभावित किया है और आगाह किया है कि कई महिलाओं के प्रसव के दौरान मरने का जोखिम बढ़ सकता है।


कोविड-19 महामारी फैलने का प्रमुख जरिया हवा के जरिए प्रसार हो सकता है: वैज्ञानिक

  • कोरोना वायरस का हवा के जरिए होने वाला प्रसार अत्यधिक संक्रामक और इस बीमारी के फैलने का प्रमुख जरिया हो सकता है।
  • एक अध्ययन में दुनियाभर में इस महामारी के तीन प्रमुख केंद्रों में वायरस के प्रकोप का आकलन किया गया है।
  • रसायन विज्ञान में 1995 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले मारियो जे मोलिना समेत वैज्ञानिकों ने महामारी के तीन केंद्रों चीन के वुहान, अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर और इटली में इस संक्रमण की प्रवृत्ति और नियंत्रण के कदमों का आकलन करके कोविड-19 के फैलने के मार्गों का आकलन किया।
  • शोधकर्ताओं ने चिंता जताई कि विश्व स्वास्थ्य संगठन लंबे समय से केवल संपर्क में आने से होने वाले संक्रमण को रोकने पर जोर देता रहा है और कोरोना वायरस के हवा के जरिए फैलने के तथ्य को नजरअंदाज करता रहा है।


पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव

  • पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर कहा है कि मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं; मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा कोरोना परीक्षण हुआ है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव हूं। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आपकी दुआओं की आवश्यकता है।






कोरोना महामारी के बीच मेक्सिको में आधे देश को फिर से खोलने की तैयारी

  • मेक्सिको ने अगले हफ्ते से देश के आधे हिस्से में कारोबारों को फिर से खोलने की तिथि निर्धारित करनी शुरू कर दी है।
  • कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते देश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 5,222 मामले सामने आए और 504 लोगों की मौत हो गई।
  • देश में संक्रमण के कुल मामले अब 1,39,196 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 16,450 हो गई है। 
  • संघीय सरकार ने घोषणा की है कि सोमवार से शुरू करते हुए मेक्सिको के 32 में से आधे राज्य होटल एवं रेस्तरां को सीमित तरीके से फिर से खोल पाएंगे और बाजार बड़े पैमाने पर फिर खुल पाएंगे।
  • यह योजना चार रंगों की पद्धति पर आधारित होगी जिसमें सबसे अधिक प्रभावित राज्यों को लाल रंग दिया गया है और जिनमें सुधार हो रहा है उन्हें नारंगी रंग दिया गया है। स्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होने पर इन राज्यों को पीला और हरा रंग दे दिया जाएगा।


बीजिंग के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लागू

  • चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस के छह नए स्थानीय मामले सामने आने के बाद कई बाजारों को बंद कर दिया गया है।
  • इन नए मामलों के साथ ही बीजिंग में पिछले तीन दिन में संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है जबकि देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को बताया कि देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के कुल 18 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसमें से बीजिंग में स्थानीय संक्रमण के छह मामले शामिल हैं।
  • उसने बताया कि शुक्रवार तक बिना लक्षण वाले सात नए मरीज सामने आए जिससे पृथक-वास में रह रहे ऐसे मरीजों की कुल संख्या 98 हो गई है।


अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 839 लोगों की मौत

  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 839 मौतें हुईं, अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 1,14,613 हो गया है।
  • वहीं, वर्ल्डोमीटर के मुताबिक मौत का आंकड़ा शनिवार सुबह आठ बजे तक 1,16,825 पर पहुंच गया है और संक्रमितों की संख्या 21,16,922 हो गई है।


ब्राजील दूसरा सबसे प्रभावित देश

  • दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच ब्राजील संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
  • कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका पहले स्थान पर है। 

वैक्सीन पर साथ काम करेंगे ब्राजील-चीन

  • साओ पाउलो सरकार ने कहा है कि ब्राजील के इंस्टीट्यूटो बुटानटन ने चीन की प्रयोगशाला सिनोवैक बायोटेक के साथ कोविड-19 के खिलाफ एक प्रयोगात्मक वैक्सीन बनाने के लिए समझौता किया है।
  • कुछ 9,000 ब्राजीलियन जुलाई से शुरू होने वाले परीक्षणों में भाग लेंगे, जो वितरण से पहले परीक्षण के तीसरे और अंतिम चरण का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीका प्रभावी रहा तो इसे ब्राजील में बनाया जाएगा।

अमेरिका में मिली ढील पर भी बाजार गिरा

  • अमेरिका में घरों में रहने के दिशानिर्देशों में ढील देकर देश में आर्थिक सुधार की आशा जगाने के बावजूद बाजार ने संदेह जताया।
  • यहां प्रतिबंध हटाए जाने के बावजूद शेयर बाजार डाउ जोंस काफी नीचे चला गया।
  • मार्च के बाद यह 1,800 अंकों की गिरावट के साथ सबसे कमजोर साबित हुआ। बता दें कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था दशकों के सबसे खराब दौर से गुजर रही है।

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में कम हुई श्रद्धालुओं की संख्या

  • कोरोना वायरस महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के चलते पशुपति क्षेत्र विकास न्यास ने मंदिर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया है। अब शाम की आरती तीन के बजाय केवल एक पुजारी द्वारा की जा रही है।
  • यहां पर्यटकों के साथ-साथ आसपास के लोगों की आवाजाही भी घट गई है। इस कारण मंदिर की आय न के बराबर हो गई है। 

यहां पढ़ें 12 जून (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed