फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, Britain, China, Brazil, Dubai, France, US, Italy, Afghanistan, Germany

Corona World LIVE: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 6604 नए मामले, 153 लोगों की मौत

Sat, 20 Jun 2020 04:32 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Sat, 20 Jun 2020 04:32 PM IST
सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 87 लाख 57 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 46 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में कोरोना से एक लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लाख 97 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, Britain, China, Brazil, Dubai, France, US, Italy, Afghanistan, Germany
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन



पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 6604 नए मामले, 153 लोगों की मौत

  • पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,604 नए मामले सामने आए और 153 लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,71,665 हो गई है और मौत का आंकड़ा 3,382 पहुंच गया है। वहीं, पाकिस्तान में अब तक 63,504 लोग ठीक हो चुके हैं। 


चीन में कोरोना वायरस के 34 नए मामले, डब्ल्यूएचओ को सौंपी गई वायरस की जीनोम श्रंखला

  • चीन में कोरोना वायरस के 34 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 22 मामले बीजिंग से हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
  • विज्ञापन
  • उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में पाए जाने वाले वायरस की जीनोम श्रंखला विश्व स्वास्थ्य संगठन को सौंप दी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कोरोना की वजह से डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि कोविड-19 ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, लोगों में अकेलापन बढ़ गया है और इसके कारण व्यग्रता भी बढ़ी है, ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए योग करना आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण है।
  • 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के चलते तथा सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा।
  • महासभा के अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद बंदे ने डिजिटल संदेश में कहा कि ‘वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सामाजिक दूरी के कारण अकेलापन बढ़ा है, आर्थिक परेशानियों के कारण व्यग्रता बढ़ी है तथा बीमारी का डर और प्रियजन की चिंता भी लोगों को खाए जा रही है।’
  • इससे पहले भारत का स्थाई मिशन संयुक्त राष्ट्र परिसर में योग दिवस का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित करता था। इस बार मिशन ने शुक्रवार को कोविड-19 के चलते डिजिटल कार्यक्रम ‘योग फॉर हैल्थ-योग ऐट होम’ का आयोजन किया।


बीजिंग में कोरोना के 22 नए मामलों में से दो फूड फैक्टरी में काम करने वाले

  • चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 22 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें से दो एक खाद्य कारखाने में काम करने वाले हैं। बीजिंग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
  • 22 नए मामलों में से सबसे कम उम्र का संक्रमित एक साल का और सबसे ज्यादा उम्र का संक्रमित मरीज 56 साल का है।


ब्राजील में संक्रमितों की संख्या दस लाख के पार

  • ब्राजील की सरकार ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दस लाख से अधिक मामले होने की पुष्टि की है। संक्रमण के सर्वाधिक मामले अमेरिका में हैं और उसके बाद ब्राजील में।
  • देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कुल मामले 10,32,913 हैं, जो गुरुवार को जितने मामले थे उनके मुकाबले 50,000 से अधिक है। 
  • ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अब भी कोविड-19 के जोखिम को कम करके आंक रहे हैं जबकि बीते तीन महीने में संक्रमण के कारण यहां 48,954 लोगों की मौत हो चुकी है। 
  • विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण के मामले आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में सात गुना अधिक हो सकते हैं।

महामारी से संबंधित दिशा-निर्देशों की अनदेखी ठीक नहीं

  • अमेरिका के प्रमुख चिकित्सक डॉ. एंथोनी फौसी ने एक साक्षात्कार में कहा है कि लोग कोरोना महामारी से संबंधित दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। यह काफी गंभीर चिंता का विषय होने के साथ ही परेशान करने वाला और निराशाजनक है।

ह्यूस्टन पुलिस विभाग में संक्रमण के मामले बढ़े

  • ह्यूस्टन पुलिस विभाग के प्रमुख आर्ट एसेवेडो का कहना है कि पिछले दिनों हुए विरोध प्रदर्शन के कारण विभाग के कर्मचारियों के संक्रमित होने के मामले बढ़ गए हैं।

कैलिफोर्निया में एक दिन में 4317 नए मामले

  • कैलिफोर्निया में कोरोना के एक दिन में 4,317 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले एक दिन में 4,084 नए मामले सामने आए थे।
  • स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कैलिफोर्निया में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,65,416 हो गई है।

दक्षिण कोरिया में संक्रमण की दूसरी लहर

  • दक्षिण कोरिया के घनी आबादी वाले सियोल क्षेत्र में कोरोना लगातार फैल रहा है। कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने शुक्रवार को 49 नए मामलों की पुष्टि की, जिनमें से 26 मामले सियोल और इंचियोन के आसपास से हैं।
  • इसके साथ ही देश में कुल मामले 12,306 हो गए हैं, जिनमें से 280 की मौत हुई है। अधिकारियों का मानना है कि देश में पहली लहर के बाद अप्रैल में नियमों में छूट देना जल्दबाजी था।

पाकिस्तान में एक दिन में 136 की मौत

  • पाकिस्तान में बीते 24 घंटों में 136 और लोगों की कोरोना से मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 3,229 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक दिन में 4,944 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामले 1,65,062 हो चुके हैं।
  • सबसे ज्यादा 62,269 मामले पंजाब प्रांत में मिले हैं। नेशनल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ने बताया, स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर 10,111 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 813 दुकानें, पांच उद्योगों को सील किया है, जबकि 1443 ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जर्मनी में पिछले एक महीने बाद सबसे ज्यादा 770 मामले आए सामने

  • जर्मनी में शुक्रवार को 770 नए मामले मिले हैं, जो एक महीने में सबसे ज्यादा हैं। जर्मनी के डिजीज कंट्रोल सेंटर के मुताबिक, 20 मई के बाद एक दिन में इतने मामले आए हैं।
  • अधिकारी ग्युटरस्लोह की वेस्ट काउंटी के बूचड़खानों में बड़े पैमाने पर टेस्ट कर रहे हैं। यहां अब तक कम से कम 730 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जर्मनी में कुल मरीजों की संख्या 1,88,534 हो गई है।


यहां पढ़ें 19 जून (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed